NEET UG री-एग्जाम में ट्रांसपोर्टेशन पर खास फोकस, छात्रों को नहीं होगी भागदौड़

NEET UG Re Exam 2026: नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार अब पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है. पिछली परीक्षा में पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों के बाद इस बार सुरक्षा से लेकर छात्रों की सुविधा तक हर चीज पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इसी को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक हाई लेवल बैठक की.

NEET UG Re Exam 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की हाई लेवल रिव्यू मीटिंग में सबसे ज्यादा जोर इस बात पर दिया गया कि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो. खासकर ट्रांसपोर्टेशन और बेसिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं.

परीक्षा केंद्र तक पहुंचना होगा आसान

हर साल लाखों छात्र NEET परीक्षा देने दूसरे शहरों तक जाते हैं. कई बार दूरदराज के इलाकों से आने वाले छात्रों को बस, ट्रेन और लोकल ट्रांसपोर्ट की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इस बार सरकार चाहती है कि परीक्षा के दिन छात्रों को सिर्फ एग्जाम पर फोकस करना पड़े, सफर की टेंशन पर नहीं.

सुरक्षा के साथ सुविधा भी

बैठक में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने साफ कहा कि इस बार परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी होनी चाहिए. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ सुरक्षा बढ़ाना ही काफी नहीं है. छात्रों के लिए पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों पर जरूरी सुविधाएं भी सुनिश्चित करनी होंगी.

DM और SP को दिए गए खास निर्देश

री-NEET परीक्षा को लेकर सभी राज्यों के जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) के साथ समन्वय बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं. इन बैठकों में परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट, ट्रैफिक कंट्रोल और निगरानी व्यवस्था पर चर्चा होगी. प्रशासन को कहा गया है कि परीक्षा के दिन किसी भी तरह की अफरा-तफरी नहीं होनी चाहिए.

पिछले दिनों NEET परीक्षा को लेकर देशभर में काफी विवाद देखने को मिला था. पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी थी. अब सरकार कोशिश कर रही है कि री-एग्जाम में ऐसी कोई स्थिति दोबारा पैदा न हो. यही वजह है कि हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: NEET UG री-एग्जाम ने छीना AIR 1 का ताज, टॉपर्स लिस्ट से बाहर हुए थे 50 छात्र

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >