NEET UG Answer Key 2025 OUT: नीट यूजी की आंसर की जारी, यहां करें चेक, जानें कैसे करें ऑब्जेक्शन

NEET UG Answer Key 2025 OUT: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाना होगा.

NEET UG Answer Key 2025 OUT: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से नीट यूजी परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपनी आंसर की चेक कर सकते हैं. आंसर की चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाना होगा.

नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 मार्च 2025 तक का समय दिया गया था. इस परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 को हुआ था. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से आंसर की चेक कर सकते हैं.

NEET UG Answer Key ऐसे करें चेक

  • नीट यूजी आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर NEET UG Answer Key 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • इसके बाद Check Answer Key पर जाएं.
  • अगले पेज पर आंसर की चेक करें.
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

NEET UG Answer Key Objection: नीट यूजी आंसर की पर ऑब्जेक्शन

नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आंसर की चेक करने के बाद ऑब्जेक्शन भी फाइल कर सकते हैं. इन ऑब्जेक्शन को एग्जाम एक्सपर्ट द्वारा चेक किया जाएगा. इसके बाद ही रिजल्ट जारी होता है.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) उम्मीदवारों को NEET UG प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद एक निश्चित समय सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज करने की अनुमति देती है. उम्मीदवारों को आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करनी होंगी और चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 का गैर-वापसीयोग्य शुल्क देना होगा.

ये भी पढ़ें: Success Story: IITian से TV एक्टर, Microsoft में नौकरी…फिर UPSC पास कर IPS अफसर बने अभय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >