NEET UG 2026 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके तहत आज, 5 अगस्त 2026 से NEET UG काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसे लेकर MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जानकारी दी गई है. अगर इस बार अपने भी मेडिकल परीक्षा क्वालीफाई किया है, तो जरूर देखें यह आर्टेकल.
Registration Details: जानिए कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?
ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार स्टूडेंट्स 5 से 12 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है. कैंडिटेट्स इसी बीच फीस भी जमा कर सकते हैं. हालांकि स्टूडेंट्स के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 6 से 13 अगस्त तक खुली रहेगी.
NEET UG 2026 Counselling Notice Check Here
Round 1 Seat Allotment: कब हाेगी राउंड 1 की सीट अलाॅटमेंट?
वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार राउंड 1 में सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 13 से 16 अगस्त के बीच होगी और इसका रिजल्ट 17 अगस्त को आएगा. रिपोर्टिंग या जॉइनिंग 18 से 22 अगस्त 2026 तक करनी होगी. इंस्टीड्यूट द्वारा जॉइन करने वाले स्टूडेंट का वेरिफिकेशन 23 अगस्त, 2026 करना तय किया गया है. स्टूडेंट्स को MCC के ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
ये भी पढ़ें: NEET UG काउंसेलिंग शेड्यूल आउट: 5 अगस्त से आवेदन, 17 को आएगा पहला रिजल्ट
How to Apply: जानिए कैसे अप्लाई करें?
- MCC काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
- अपने NEET UG 2026 क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें.
- एप्लीकेशन फाॅर्म भरें और काउंसलिंग फीस जमा करें.
- अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स चुनें और उन्हें लॉक करें.
- फाॅर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
- राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट का इंतजार करें.
- अंत में चुने गए कैंडिडेट्स को अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्ट करना है.
Documents Required: किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
NEET UG काउंसलिंग 2026 के लिए NEET UG 2026 एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड और रैंक लेटर, 10वीं का सर्टिफिकेट, 12वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट रखना होगा. इसके साथ ही वैलिड फोटो ID (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/वोटर ID/ड्राइविंग लाइसेंस), पासपोर्ट साइज फोटो, MCC पोर्टल से डाउनलोड किया गया प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर और कैटेगरी सर्टिफिकेट जैसी जरूरी डॉक्यूमेंट्स रखना अनिवार्य है.
Note: कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन करते समय काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट ऑनलाइन देना होगा. अधिक डीटेल्स के लिए कैंडिडेट्स MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.
