सहरसा के आदित्य कुमार, NEET में पाई सफलता, सच हुआ MBBS का सपना

NEET Success Story: लगमा के रहने वाले आदित्य कुमार ने NEET में 22,888 ऑल इंडिया रैंक लाकर सफलता हासिल की है. उनकी इस सफलता से परिवार और पूरे सहरसा जिले में खुशी है. आदित्य ने कोटा में रहकर तैयारी की थी और कड़ी मेहनत के बाद एग्जाम क्रैक कर लिया. आइए, जानते हैं उनकी सक्सेस स्टोरी.

NEET Success Story: नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा चुका है. इस बार के रिजल्ट में बिहार के छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. इन्हीं में से एक सहरसा जिले के आदित्य कुमार हैं, जिन्होंने 720 में से 571 मार्क्स लाकर AIR रैंक 22,888 हासिल किया है. अब आदित्य का डॉक्टर बनने का सपना पूरा होगा. इस रैंक पर उन्हें बिहार में कोई मेडिकल कॉलेज मिल जाएगा.

गांव से हुई पढ़ाई, NEET की तैयारी के लिए कोटा गए

Gen-EWS कैटेगरी रैंक 2,710 के साथ आदित्य का सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन पक्का है. आदित्य के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने का सपना देखना भी इतना आसान नहीं था. उनकी शुरुआती पढ़ाई उनके गांव लगमा से हुई है. नीट की तैयारी के लिए आदित्य कोटा गए, वहां उन्होंने कड़ी मेहनत की. शुरुआत में आदित्य को थोड़ी दिक्कतें आईं लेकिन समय के साथ उन्होंने खुद को एडजस्ट कर लिया.


आदित्य कुमार रिजल्ट

माता-पिता ने किया सपोर्ट

आदित्य कुमार सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड स्थित लगमा गांंव के निवासी हैं. उनके पिता मुकेश कुमार और मां मुनचुन देवी ने उन्हें हमेशा अच्छा स्कोर हासिल करने के लिए मोटिवेट किया है. आज इसी का नतीजा है कि उन्होंने नीट में सफलता पाई है. आदित्य भी अपनी सफलता का क्रेडिट माता-पिता को देते हैं.

NEET रिजल्ट में बिहार का प्रदर्शन अच्छा रहा

आदित्य कुमार ने NEET में सफलता हासिल करके न सिर्फ अपने जिले का बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. इस बार के रिजल्ट में बिहार का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा. इस बार के रिजल्ट में देशभर के 66 शहरों से टॉपर्स निकले हैं. 705 से अधिक मार्क्स हासिल करने वाले टॉप 17 कैंडिडेट्स आठ राज्यों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं.

यह भी पढ़ें- एक ही घर से निकले दो ‘धुरंधर’, भाई-बहन ने अपने दूसरे प्रयास में NEET में पाई सफलता


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shambhavi Shivani

Published by: Amitabh Kumar

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >