NEET PG 2026: नीट यूजी परीक्षा में अब 28 दिन बचे हैं, ये एग्जाम 30 अगस्त 2026 को देशभर के कई सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं. हर सवाल के लिए कैंडिडेट्स को अब ज्यादा समय मिलेगा और परीक्षा हाई-टेक निगरानी के तहत होगी. नीट पीजी परीक्षा को लेकर और भी बदलाव किए गए हैं, अगर आप परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो पूरी खबर पढ़ लें.
NEET PG परीक्षा में किए गए मुख्य बदलाव
घर के पास रहेगा परीक्षा केंद्र- नीट पीजी परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को उनके होमटाउन में परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा दी जाएगी. छात्रों को उनके घर के पास ही सेंटर मिलेंगे. इससे पहले अभ्यर्थियों की शिकायत थी कि उन्हें दूर-दूर का सेंटर मिलता है, जिससे तैयारी प्रभावित होती है.
दो नहीं अब एक शिफ्ट में होगी परीक्षा
नीट पीजी परीक्षा अब दो शिफ्ट में नहीं बल्कि एक ही शिफ्ट में होगी. ऐसा कहते हैं कि दो अलग शिफ्ट में परीक्षा होने से एक शिफ्ट का पेपर टफ और एक शिफ्ट का पेपर आसान हो जाता है. ऐसे में रिजल्ट के समय नॉर्मलाइजेशन का सहारा लेना पड़ता है. इससे बचने के लिए अब एक ही शिफ्ट में NEET PG परीक्षा होगी.
परीक्षा में टफ सवालों के लिए अधिक समय
परीक्षा में टफ सवालों को हल करने के लिए छात्रों को अधिक समय दिया जाएगा. छात्र बिना किसी हड़बड़ाहट के सोच समझकर अपना आंसर दे सकेंगे. साथ ही पहले के मुकाबले अब कम सवाल सॉल्व करने होंगे, जिससे छात्रों पर प्रेशर कम होगा.
हाई-टेक निगरानी में होगी परीक्षा
पेपर लीक की गड़बड़ियों को रोकने के लिए इस बार परीक्षा पूरी तरह से सुरक्षित माहौल में होगी. सवालों को तैयार करने के लिए और उसे केंद्र तक पहुंचाने के प्रोसेस को सुरक्षित बनाया गया है. मल्टीपल एन्क्रिप्शन और सेफ ऑफलाइन तैयारी जैसी चीजें इसमें शामिल हैं.
1 अगस्त को NEET PG परीक्षा की सुरक्षा को लेकर बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने NEET PG 2026 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की है. 1 अगस्त 2026 को हुए बैठक के दौरान परीक्षा को सुचारू, सुरक्षित, पारदर्शी बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया.
यह भी पढ़ें- NEET UG काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानें सीट अपग्रेड करने और छोड़ने के नियम
