NCERTs new art textbook: NCERT की कक्षा 9 की आर्ट की नई किताब में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे फेमस निशानी “डांसिंग गर्ल” की मूर्ति की तस्वीर को किताब में बदल दिया गया है. नई तस्वीर में मूर्ति के शरीर के ऊपरी हिस्से को धुंधला सा कर दिया गया है, मानो की इसमें शैडिंग की गई हो जिससे ऐसा लगता है जैसे उसने कपड़े पहने हों.
NCERT’s new art textbook: 25 साल में पहली बार हुआ ऐसा
जानकारों का कहना है कि पिछले 25 सालों से यह ऐतिहासिक मूर्ति NCERT की किताबों में बिना किसी बदलाव के छपती आ रही थी. यह पहली बार है जब इसके असली रूप को बदला गया है. यह नया बदलाव कक्षा 9वीं की नई किताब ‘मधुरिमा’ के पहले चैप्टर ‘History of Arts’ में किया गया है.
NCERT’s new art textbook: जानकारों ने उठाए सवाल
इस बदलाव को लेकर कई इतिहासकारों और जानकारों के बीच बहस शुरू हो गई है. इस किताब से जुड़े रहे जाने-माने इतिहासकार मिशेल डैनिनो ने इस पर अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि तस्वीर को इस तरह बदलना गलत है. ऐसा करके एक ‘नकली कलाकृति’ दिखाई जा रही है जो असलियत में कहीं है ही नहीं. अगर बच्चों के लिए यह मूर्ति सही नहीं है तो क्या उन्हें दिल्ली के नैशनल म्यूजीअम जाने से भी रोक देना चाहिए जहां यह असली मूर्ति रखी है?”
NCERT’s new art textbook: NCERT के डायरेक्टर का आया जवाब
इस विवाद पर NCERT के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद सकलानी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि इस बदलाव के पीछे कोई खास वजह नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि कक्षा 6 की सोशल साइंस की किताब में इसी मूर्ति की बिल्कुल असली तस्वीर छापी गई है इसलिए इसे किसी गलत सोच से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.
क्यों खास है यह मूर्ति?
मोहनजोदड़ो की खुदाई में मिली यह मूर्ति लगभग 4 इंच की है और ये कांसे से बनी है. इतिहास में इसे सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों की कला का सबसे बेहतरीन नमूना माना जाता है. फिलहाल यह असली मूर्ति नई दिल्ली के नैशनल म्यूजीअम में रखी हुई है.
यह भी पढ़ें: सीबीएसई 10वीं बोर्ड सेकेंड परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, कहां और कैसे देखें?
