National Overseas Scholarship 2026-2027: विदेश से Master's या PhD करने की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए केंद्र सरकार की National Overseas Scholarship (NOS) योजना महत्वपूर्ण अवसर है. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की इस योजना के तहत पात्र छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. जानिए कौन आवेदन कर सकता है, कितनी स्कॉलरशिप मिलती है और आवेदन से जुड़ी जरूरी शर्तें क्या हैं.
National Overseas Scholarship 2026-2027: कौन कर सकता है आवेदन?
नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना का फायदा समाज के उन कैटेगरी को दिया जाता है, जिन्हें आर्थिक या सामाजिक कारणों से हायर एजुकेशन हासिल करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. इसके तहत आवेदन करने वाले प्रमुख कैटेगरी इस प्रकार हैं:
| एलिजिबल कैटेगरी | एलिजिबल स्टूडेंट्स |
| अनुसूचित जाति (SC) | SC कैटेगरी के स्टूडेंट्स |
| DNT, घुमंतू जनजातियां | विमुक्त, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू जनजातियों से जुड़े स्टूडेंट्स |
| भूमिहीन कृषि मजदूर | भूमिहीन कृषि मजदूरों के बच्चे |
| पारंपरिक कारीगर | पारंपरिक कारीगरों के परिवार के छात्र |
प्रमुख जानकारी और नियम
कोर्स: यह स्कॉलरशिप केवल विदेश में Master's और PhD की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ही मान्य है.
सीटों की कुल संख्या: हर सिलेक्शन ईयर में कुल 125 फ्रेश अवार्ड्स दिए जाते हैं, सब्जेक्ट टू अवेलेबिलिटी ऑफ फंड.
महिलाओं के लिए रिजर्वेशन: महिला शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कुल 125 सीटों में से 30 प्रतिशत सीटें महिला कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित रखी गई हैं.
यहां देखें : NOS Scheme Guidelines
ये भी पढ़ें: केरलम से लेकर ओडिशा तक, जानिए भारतीय राज्यों का नाम बदलने का संविधान और GK फैक्ट्स
National Overseas Scholarship 2026-2027: कितनी आर्थिक मदद मिलेगी?
National Overseas Scholarship के तहत चुने गए स्टूडेंट्स को पढ़ाई के दौरान Maintenance Allowance, Contingency Allowance, Tuition Fees, Visa Fees, Medical Insurance और Airfare जैसी आर्थिक सहायता दी जाती है. USA व अन्य देशों (UK को छोड़कर) के लिए Maintenance Allowance 15,400 US Dollar और Contingency Allowance 1,500 US Dollar है, जबकि UK के लिए यह क्रमशः 9,900 और 1,100 Great Britain Pound है. अन्य खर्चों की सहायता योजना के नियमों के अनुसार दी जाती है.
National Overseas Scholarship 2026-2027: आवेदन और ऑफिशियल वेबसाइट
मिनिस्ट्री द्वारा जारी सूचना के अनुसार, योजना की पात्रता, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और एप्लीकेशन प्रोसेस की पूरी जानकारी ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध है. स्टूडेंट्स जारी किए गए ऑफिशियल पोस्टर पर बने QR कोड को स्कैन करके सीधे योजना की गाइडलाइंस डाउनलोड कर सकते हैं.
अगर आप भी इस योजना की एलिजिबिलिटी की शर्तों को पूरा करते हैं, तो बिना देर किए ऑफिशियल वेबसाइट socialjustice.gov.in/schemes/28 पर जाकर पूरी गाइडलाइंस पढ़ें और समय रहते अपना एप्लीकेशन पूरा करें. विदेश में पढ़ाई कर अपना करियर संवारने का यह एक बेहतरीन अवसर है.
ये भी पढ़ें: SBI की इस स्कॉलशिप से अनजान हैं 90% स्टूडेंट, मिलता है 15000 से 15 लाख रुपये तक
