National Mathematics Day 2025 speech: गणित के जादूगर रामानुजन की जयंती! यहां देखें 3 छोटे स्पीच

National Mathematics Day 2025 Speech: हर साल 22 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है. यह दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (Srinivasa Ramanujan) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है. इस अवसर पर स्कूलों में स्पीच प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं, जिसके लिए यहां 3 छोटे स्पीच दिए गए हैं.

National Mathematics Day 2025 Speech: हर साल 22 दिसंबर को भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है. यह दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (Srinivasa Ramanujan) के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. मैथ्स के फील्ड में उनके योगदान को सम्मान (Srinivasa Ramanujan Contribution to Mathematics) देने के लिए हर साल भारत सरकार की ओर वर्ष 2012 से उनकी जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया. इस दिन को मनाने का एक उद्देश्य ये भी है कि नई पीढ़ी गणित के महत्व को समझे. इस मौके पर स्कूल में स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. ऐसे में यहां आपके लिए 3 छोटो स्पीच दिए गए हैं.

National Mathematics Day 2025 Speech: गणित दिवस पर स्पीच 1

श्रीनिवास रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर 1887 को तमिलनाडु के इरोड में हुआ था. सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने गणित में ऐसे सूत्र और सिद्धांत दिए, जो आज भी विश्वभर में पढ़ाए जाते हैं. उनकी प्रतिभा ने यह साबित किया कि सच्ची लगन और जुनून से कोई भी सीमाओं को पार कर सकता है.

National Mathematics Day 2025 Speech: गणित दिवस पर स्पीच 2

राष्ट्रीय गणित दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं, बल्कि मानव जीवन और वैज्ञानिक प्रगति की आधारशिला है. शिक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष, अर्थव्यवस्था और रोजमर्रा की जिंदगी में गणित की भूमिका बेहद अहम है. यह दिन छात्रों में तार्किक सोच और विश्लेषण क्षमता को बढ़ाने की प्रेरणा देता है.

National Mathematics Day 2025 Speech: गणित दिवस पर स्पीच 3

रामानुजन की गणितीय विरासत आज भी उतनी ही जीवंत है. 1729 को ‘हार्डी-रामानुजन संख्या’ के रूप में जाना जाता है, जो उनकी असाधारण सोच का उदाहरण है. राष्ट्रीय गणित दिवस पर हमें उनके योगदान को याद करते हुए गणित को अपनाने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Why National Mathematics Day is Celebrated: नेशनल मैथ्स डे कब और क्यों मनाते हैं? जानिए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >