National Career Service: बिना किसी फीस के मिलेगी जॉब्स और फ्री ट्रेनिंग, जानें सरकार के इस पोर्टल के बारे में

National Career Service: ​भारत सरकार का नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल युवाओं को नौकरियां, करियर गाइडेंस और फ्री स्किल ट्रेनिंग देने का काम कर रहा है. जानिए इस पोर्टल के सभी फीचर्स, हेल्पलाइन नंबर और फ्री कोर्सेज की पूरी जानकारी.

National Career Service ​भारत सरकार का श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) देश में रोजगार की सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए नेशनल करियर सर्विस (NCS) प्रोजेक्ट चला रहा है. इसके ऑफिशियल पोर्टल (ncs.gov.in) की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 20 जुलाई 2015 को की गई थी. इस पोर्टल का ऑब्जेक्टिव है देश के पुराने एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज को डिजिटल बनाना और नौकरी तलाश रहे युवाओं को सीधे कंपनियों और करियर काउंसलर्स से जोड़ना है. आइए जानते है NCS की डीटेल जानकारी.

एक नज़र में NCS पोर्टल की मुख्य जानकारी

मुख्य विवरणजानकारी
पोर्टल का नामनेशनल करियर सर्विस (NCS)
ऑफिशियल वेबसाइटncs.gov.in
लॉन्च की तारीख20 जुलाई 2015
हेल्पलाइन नंबर1514 (मंगलवार से रविवार, सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे)
फ्री ट्रेनिंग पार्टनरTCS iON और Microsoft (DigiSaksham)
सेक्टर्स और जॉब्स52 सेक्टर्स में 3600 से ज्यादा जॉब रोल्स

National Career Service: NCS प्रोजेक्ट के मुख्य उद्देश्य

  • युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए मौके पैदा करना.
  • सही करियर चुनने के लिए काउंसलिंग और गाइडेंस देना.
  • युवाओं की स्किल्स बेहतर कर उन्हें नौकरी के काबिल बनाना.
  • गाँव के युवाओं तक रोजगार की सुविधाएं पहुंचाना.
  • NCS पोर्टल की 6 सबसे बड़ी सुविधाएं

TCS iON और Microsoft के साथ फ्री ट्रेनिंग

  • TCS iON करियर स्किल्स ट्रेनिंग: TCS iON के साथ मिलकर 'Career Skills' नाम का फ्री कोर्स चलाया जा रहा है. यह कोर्स हिंदी और अंग्रेजी में करवाया जाता है. इसमें कॉर्पोरेट एटीकेट, सही ईमेल लिखना और प्रेजेंटेशन बनाना जैसी सॉफ्ट स्किल्स सिखाई जाती हैं.
  • Microsoft 'DigiSaksham' ट्रेनिंग: माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के साथ मिलकर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और छोटे शहरों के युवाओं को डिजिटल स्किल्स देना है. इसमें Excel, Azure और Security Fundamentals जैसे कोर्सेज फ्री में सिखाए जाते हैं, ताकि उनका भविष्य बेहतर हो. 

National Career Service: 52 सेक्टर्स और 3600 से ज्यादा जॉब रोल्स

ऑफिशियल पोर्टल (ncs.gov.in) पर 52 अलग-अलग सेक्टर्स के 3600 से ज्यादा जॉब रोल्स की जानकारी दी गई है. यह जानकारी नेशनल क्लासिफिकेशन ऑफ ऑक्यूपेशन (NCO-2015) पर बेस्ड है. स्टूडेंट अपनी इंटेरेस्ट के हिसाब से वीडियो और टेक्स्ट फॉर्मेट में करियर की जानकारी देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रांसलेशन करना जानते हैं? ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं शानदार करियर

करियर काउंसलर्स और मॉडल करियर सेंटर (MCC)

पोर्टल पर रजिस्टर्ड करियर काउंसलर्स की लिस्ट मौजूद है. युवा ऑनलाइन या आमने-सामने मिलकर काउंसलिंग का टाइम बुक कर सकते हैं. इसके अलावा देश भर के मॉडल करियर सेंटर्स (MCCs) में एक्सपर्ट्स मौजूद हैं, जो पर्सनल और ग्रुप काउंसलिंग देते हैं.

जॉब फेयर और विदेश में नौकरी के मौके

  • इंटरनेशनल नौकरियां (International Vacancies): पोर्टल पर रजिस्टर्ड एजेंसियां विदेश की नौकरियां भी पोस्ट करती हैं. योग्यता मिलने पर युवा विदेश में नौकरी के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.
  • जॉब फेयर (Job Fairs): मॉडल करियर सेंटर्स समय-समय पर ऑनलाइन और ऑन-कैंपस जॉब फेयर लगाते हैं. इसकी जानकारी युवाओं को SMS और ईमेल के जरिए दी जाती है.

डिजीलॉकर और वीडियो सीवी (HireMee) की सुविधा

  • DigiLocker: उम्मीदवार अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स डिजीलॉकर के जरिए पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं, जिससे कंपनियां उन्हें आसानी से वेरिफाई कर सकती हैं.
  • HireMee: इसकी मदद से उम्मीदवार अपना छोटा वीडियो प्रोफाइल (Video CV) बना सकते हैं.

अन्य सरकारी पोर्टल से जुड़ाव: यह पोर्टल e-Shram, EPFO, ESIC, श्रम सुविधा, MSDE और AICTE से भी जुड़ा हुआ है.

National Career Service: यंग प्रोफेशनल (YP) स्कीम

मॉडल करियर सेंटर्स (MCCs) के काम को बेहतर बनाने के लिए 2015 में 'यंग प्रोफेशनल स्कीम' शुरू की गई थी. इसके तहत हर मॉडल करियर सेंटर में 3 से 5 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर एक यंग प्रोफेशनल तैनात किया जाता है. बता दे अब तक 6 बैच में 199 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती की जा चुकी है. इन्हें 50,000 रुपये महीना सैलरी और 1,500 रुपये कन्वेंस अलाउंस दिया जाता है. परफॉरमेंस के आधार पर हर साल 5,000 रुपये का इंक्रीमेंट भी मिलता है.

कैसे करें आवेदन ?

कैसे करे अप्लाई (AI Generated)

National Career Service: प्लेटफॉर्म

नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल देश के युवाओं के लिए एक भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है. यहाँ बिना किसी बिचौलिए के सीधे नौकरी, फ्री ट्रेनिंग और करियर काउंसलिंग की सुविधा मिलती है. जो युवा नौकरी या करियर गाइडेंस तलाश रहे हैं, वे ncs.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कॉलेज की फीस की टेंशन खत्म! 9वीं से PhD तक के स्टूडेंट्स के लिए 2026 में NSP स्कॉलरशिप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >