नालंदा यूनिवर्सिटी से करें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और कैप्सूल कोर्स, फीस 3000

Nalanda University Admission 2026-27 के लिए कई शॉर्ट-टर्म प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और कैप्सूल कोर्स में एडमिशन दे रही है.एडमिशन की एलिजिबिलिटी 10+2 रखी गई है. कोर्स की फीस 3000 रुपये से लेकर 6000 रुपये तय की गई है.

Nalanda University Courses: नालंदा यूनिवर्सिटी ने सेशन 2026-27 के लिए शॉर्ट-टर्म प्रोग्राम्स में एडमिशन नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और कैप्सूल कोर्स में एडमिशन दे रही है. इंटेरेस्टे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट- nalandauniv.edu.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

यूनिवर्सिटी के अनुसार सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और कैप्सूल कोर्स अलग-अलग ड्यूरेशन के साथ करवाए जाएंगे.  सर्टिफिकेट कोर्स 1 सेमेस्टर(6 महीने), डिप्लोमा कोर्स 2 सेमेस्टर (12 महीने) और कैप्सूल कोर्स 2 महीने का होगा.

Certificate Course Details: सर्टिफिकेट कोर्स की जानकारी

सर्टिफिकेट प्रोग्राम में ऑफलाइन मोड में योग (Yoga) कोर्स अवेलेबल है. वहीं ऑनलाइन मोड में संस्कृत, इंग्लिश, कोरियन, तिब्बती, पाली, जापानी, फ्रेंच, हिंदी, जर्मन, रशियन, स्पेनिश, पर्शियन, ग्रीक, वियतनामी, खमेर, बहासा इंडोनेशिया, थाई और एसेंशियल्स ऑफ श्री अरविंदोज लाइफ एंड थॉट जैसे कोर्स शामिल हैं.

इस कोर्स में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स का 10+2 या इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है. सर्टिफिकेट कोर्स की कुल फीस 3000 रुपये है. इसकी पढ़ाई अगस्त 2026 से दिसंबर 2026 तक चलेगी.

ये भी पढ़ें: नालंदा में आज जॉब कैंप आयोजित, 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी करें आवेदन

Nalanda University Admission 2026: डिप्लोमा कोर्स की जानकारी

नालंदा यूनिवर्सिटी के डिप्लोमा प्रोग्राम में ऑफलाइन टीचिंग मोड में योग (Yoga) के कोर्स और ऑनलाइन मोड में कुल 12 सब्जेक्ट्स के कोर्स करवाए जाएंगे जिसमे संस्कृत, इंग्लिश, कोरियन, तिब्बती, पाली, जापानी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, रशियन, ग्रीक और हिंदी हैं.

डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए रिलेटेड सब्जेक्ट या लैंग्वेज में सर्टिफिकेट होना जरूरी है. इस कोर्स की कुल फीस 6000 होगी. सभी डिप्लोमा कोर्स का ड्यूरेशन 2 सेमेस्टर यानी 1 साल का होगा. पहला सेमेस्टर अगस्त से दिसंबर 2026 तक चलेगा और दूसरा सेमेस्टर जनवरी से जून 2027 तक चलेगा.

कैप्सूल कोर्स में कौन-कौन से ऑप्शन हैं

स्कूलकोर्स का नाम
एसएचएस(SHS)नालंदा एंड द एंशिएंट वर्ल्ड
एसएचएस(SHS) आर्कियोलॉजी ऑफ नालंदा महाविहार रीजन
एसईईएस(SEES) डिजास्टर मैनेजमेंट
एसईईएस(SEES) जियो-इन्फॉर्मेटिक्स
एसबीएसपीसीआर(SBSPCR)एंटरिंग महायान बुद्धिज्म थ्रू द हार्ट सूत्र
एसआईपीएस(SIPS)इवोल्यूशन ऑफ इंडियाज डिप्लोमेसी एंड स्टेटक्राफ्ट

नालंदा यूनिवर्सिटी मे सारे कैप्सूल कोर्स ऑनलाइन माध्यम से करवाए जाएंगे.  इन सभी कोर्स की ड्यूरेशन 2 महीने की होगी और कोर्स फीस 3000 रुपए साथ ही सभी कोर्स मे एडमिशन लेने के लिए सेम एलिजिबिलिटी तय की गई है (10+2). 

Nalanda University Admission 2026: क्या है लास्ट डेट?

नालंदा यूनिवर्सिटी की जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एप्लिकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 31 जुलाई 2026 है. इंटेरेस्टे स्टूडेंट्स तय समय से पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. एडमिशन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट(nalandauniv.edu.in) पर जाकर नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.

ये भी पढ़ें: B.Ed Admission 2026: तीसरे चरण के बाद 7,021 सीटें खाली, 30 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >