हॉलीवुड फिल्म जैसी कहानी, मुंबई की कंपनी ने 64 साल के इंटर्न को दी नौकरी

64 Year Old Intern: मुबंई की एक कंपनी ने 64 साल के एक आदमी को इंटर्न के रूप में हायर किया है. कंपनी के फाउंडर ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसी काफी चर्चा हो रही है.

64 Year Old Intern: आज के समय में कंपनी यंग बल्ड को नौकरी पर रखना चाहती है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो दिखा, जिसने सभी को हैरान कर दिया. मुंबई की एक कंपनी है, जिसने 64 साल के व्यक्ति को इंटर्न के रूप में काम पर रखा. कंपनी के फाउंडर ने अपने ऑफिस का वीडियो शेयर किया, जिसमें युवा इस  64 साल के इंटर्न की बात बड़े ध्यान से सुन रहे हैं. 

मुंबई की इस कंपनी ने रखा 64 साल का इंटर्न

मुंबई की एक स्टार्टअप कंपनी के फाउंडर जोशुआ सालिंस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि हमने 64 साल के एक आदमी को इंटर्न के रूप में हायर किया है. वे बता रहे हैं कि इस व्यक्ति के पास किसी कंपनी को बनाने और फैसले लेने से जुड़ा शानदार एक्सपीरियंस है. जब भी टीम लो फील करती है, वे पूरी टीम को बूस्ट करते हैं.

हॉलीवुड फिल्म The Intern जैसी लगती है कहानी

आज के दौर में स्टार्टअप्स अक्सर युवा कर्मचारियों और फ्रेश टैलेंट को मौका देने के लिए जाने जाते हैं. लेकिन मुंबई के इस कंपनी के फाउंडर के फैसले ने सभी को चौंका दिया. लोगों को ये कहानी फिल्म जैसी लगती है. हॉलीवुड की एक फिल्म में The Intern, जिसमें Robert De Niro और Anne Hathaway जैसे शानदार स्टार्स हैं.  Robert De Niro ने अपने बुढ़ापे में एक कंपनी में बतौर इंटर्न ज्वॉइन करते हैं और फिर Anne Hathaway के साथ कैसे तालमेल बैठाते हैं, इस पर पूरी मूवी बेस्ड है. Anne Hathaway का किरदार यंग होता है और वे सीनियर होती हैं. 

सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं कॉमेंट

अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है. कुछ लोग इस कंपनी के फाउंडर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ अपनों के लिए मदद मांग रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि मेरी मां भी जानकार है लेकिन घर पर बैठी है, उन्हें हायर कर लीजिए. एक यूजर ने पूछा कि वो इंटर्न क्यों हैं, जिस पर कंपनी के फाउंडर ने कहा कि क्योंकि वे इस उम्र में भी घर पर नहीं बैठना चाहते हैं और काम करना चाहते हैं. साथ ही उनके पास नॉलेज है. किसी ने पूछा आप उन्हें पैसे दे रहे हो तो किसी ने कहा कि ये फिल्म जैसी कहानी लगती है. एक यूजर ने कहा कि वे ये सब पैशन फॉलो करने के लिए कर रहे हैं. 

टीम को मिल रही है प्रेरणा

फाउंडर के अनुसार, 64 वर्षीय इंटर्न न सिर्फ अपने अनुभव से कर्मचारियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं, बल्कि टीम का मनोबल बढ़ाने में भी मदद कर रहे हैं. उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, इसलिए कठिन परिस्थितियों में भी टीम को सही दिशा देने में सक्षम हैं.

यह भी पढ़ें- Gen Z के Rap पर डांस करती हैं ये IAS, कभी UPSC की तैयारी के लिए बेटे से रहीं दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >