MPESB Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश में 18 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, देखें एग्जाम कैलेंडर

MPESB Exam Calendar 2026: रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पुलिस आरक्षक के 7500 पदों समेत अलग-अलग विभागों में 18,000 से अधिक पदों पर सितंबर से दिसंबर के बीच परीक्षाएं होंगी.

MPESB Exam Calendar 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB), भोपाल ने वर्ष 2026 की आगामी भर्ती एग्जाम का रिवाइज्ड कैलेंडर जारी कर दिया है. इस नए कैलेंडर के अनुसार राज्य में पुलिस आरक्षक, सब-इंस्पेक्टर (SI), पंचायत सचिव और टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट(TET) समेत कई पदों पर भर्ती आयोजित की जाएगी. परीक्षाएं सितंबर 2026 से शुरू होकर दिसंबर 2026 तक आयोजित होंगी.

MPESB Exam Calendar 2026: पद नाम, संभावित पद संख्या और परीक्षा माह

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने वर्ष 2026 में होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है. अगर आप भी मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो यह समय अपनी तैयारी को मजबूत करने का है. कमीशन द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, सितंबर से लेकर दिसंबर 2026 के बीच अलग-अलग विभागों में भर्तियां की जाएंगी.

इसमें पुलिस कांस्टेबल के 7,500 पद, पंचायत सचिव के 2,900 पद और कृषि विस्तार अधिकारी के 2,784 पद प्रमुख हैं. इसके अलावा SI, उपयंत्री और टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट(TET) की डेट्स जारी कर दी गई हैं. कैंडिडेट्स नीचे दी गई टेबल में अपनी संबंधित परीक्षा का संभावित समय और पदों की संख्या देख सकते हैं.

परीक्षा का नामसंभावित पद संख्यासंभावित परीक्षा माह
पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 20267,500अक्टूबर, नवंबर 2026
पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक भर्ती2,900नवंबर, दिसंबर 2026
समूह-2 उपसमूह-1 (कृषि विस्तार अधिकारी)2,784सितंबर 2026
समूह-02 उपसमूह-04 (खंड पंचायत अधिकारी व अन्य)2,299सितंबर 2026
पुलिस आरक्षक (चालक) भर्ती परीक्षा1,000नवंबर 2026
समूह-03 (उपयंत्री, मानचित्रकार व अन्य)700सितंबर, अक्टूबर 2026
समूह-6 उपसमूह-1 भर्ती परीक्षा700दिसंबर 2026
सूबेदार (अनुसचिवीय) एवं सहायक उपनिरीक्षक566अक्टूबर, नवंबर 2026
सूबेदार, उपनिरीक्षक (SI) संवर्ग भर्ती507सितंबर, अक्टूबर 2026
नायब तहसीलदार (विभागीय परीक्षा)73नवंबर, दिसंबर 2026
शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालय पद भर्ती33दिसंबर 2026
प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026TETसितंबर, अक्टूबर 2026

ये भी पढ़ें: GATE 2027 Notification Out: IIT मद्रास करेगी परीक्षा का आयोजन, जानें डेट्स, फीस और नया सिलेबस

MPESB Exam Calendar 2026: एप्लीकेशन और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी जरूरी बातें

मण्डल की ओर से जारी सूचना के अनुसार एप्लिकेंट की कुल संख्या के आधार पर परीक्षा की डेट्स और महीनों में बदलाव किया जा सकता है. इन पदों पर भर्ती के लिए एलिजिबल कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर नियमित अपडेट हासिल कर सकते हैं.

अलग-अलग पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा, जिसमें ऐकडेमिक एलिजिबिलिटी, ऐज लिमिट और एप्लीकेशन फीस की पूरी जानकारी दी जाएगी. बता दें की जो कैंडिडेट लंबे समय से MP पुलिस और अन्य विभागों में भर्ती की राह देख रहे थे और सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए तैयारी तेज करने का यह सही समय है.

ये भी पढ़ें: Exam Cleared? अब इंटरव्यू की बारी! पहली ही बार में सिलेक्शन पाने के लिए ऐसे करें तैयारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >