MP नर्सिंग ऑफिसर का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MP Nursing Officer Admit Card 2026: मध्य प्रदेश में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट- esb.mp.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

MP Nursing Officer Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड यानी MPESB ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होने वाली है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दी गई सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लें.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2317 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इसमें सबसे ज्यादा पद नर्सिंग ऑफिसर के हैं. वहीं सिस्टर ट्यूटर के लिए भी वैकेंसी निकाली गई है.

MP Nursing Officer Admit Card 2026: ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर MP Nursing Officer Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें.

MP Nursing Officer Admit Card Download Link

इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड में नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और परीक्षा समय जैसी जानकारी जरूर चेक कर लें. परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी ले जाना जरूरी होगा. बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी.

आवेदन प्रक्रिया 06 अप्रैल 2026 से शुरू हुई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल 2026 तय की गई थी. उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए भी 20 अप्रैल 2026 तक का समय दिया गया था. आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल 2026 रखी गई थी. भर्ती परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि एडमिट कार्ड 08 मई 2026 को जारी कर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: UPSC की जिद, मानसी ने 11 नंबर से फेल होने के बाद AIR 78 लाकर रचा इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >