MP Board 10th 12th Toppers List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल को 100%, 12वीं में प्रियल टॉपर, देखें पूरी लिस्ट

MP Board 10th 12th Toppers List 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. मध्य प्रदेश बोर्ड (MPBSE) की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपनी मार्कशीट ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

MP Board 10th 12th Toppers List 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. एमपी बोर्ड हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी का रिजल्ट जारी हो गया है. MP Board 10th 12th Result 2025 राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है.

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सिंगरौली की रहने वाले प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. वहीं, कक्षा 12वीं में सतना की रहने वाली प्रियल ने रैंक 1 हासिल की है. मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए नीटे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

MP Board 10th 12th Result 2025: इन स्टेप्स से पाएं मार्कशीट

  • एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in , mpbse.mponline.gov.in , mpbse.nic.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर (HSC) – 10th Class Result 2025 या (HSSC) – 12th Class Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

MP Board Steam Wise Toppers Name

स्ट्रीमटॉपर का नाम
आर्ट्सअंकुर यादव
मैथ्स-साइंस ग्रुपप्रियल द्विवेदी
साइंस बायो ग्रुपगार्गी अग्रवाल
कॉमर्सरिमझिम करोथिया
एग्रीकल्चरहरिओम साहू

MP Board 10th Topper Marksheet: प्रज्ञा जायसवाल की मार्कशीट

विषयप्राप्त अंक / कुल अंक
इंग्लिश100 / 100
हिंदी100 / 100
संस्कृत100 / 100
गणित (मैथ्स)100 / 100
विज्ञान (साइंस)100 / 100
सामाजिक विज्ञान100 / 100

MP Board 10th Topper List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट

रैंकनाम
1प्रज्ञा जायसवाल
2आयुष दिवेदी
3शैजाह फातिमा
4मानसी साहू
5सुहानी प्रजापति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >