Microsoft Office Free Food: अगर ऑफिस में सुबह के नाश्ते से लेकर लंच और शाम के स्नैक्स तक का इंतजाम हो और इसके लिए आपको अपनी जेब से पैसे भी न देने पड़ें, तो कैसा लगेगा? मेट्रो सिटी के कई MNCs यानी कि मल्टी नेशनल कंपनी में ऐसा होता है. सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति ने Microsoft के ऑफिस में मिलने वाले खाने की एक झलक शेयर की है. दिविज भोला (Divij bhola) ने बताया कि उनके एक दिन के खाने में नाश्ते से लेकर फल, नारियल पानी, मखाना, कोल्ड कॉफी जैसी कई चीज शामिल रहती है.
सुबह के नाश्ते में पॉव भाजी, ब्रेड…इतना कुछ
दिविज भोला के शेयर किए गए फूड टाइमलाइन के मुताबिक, उनके दिन की शुरुआत सुबह 9:05 बजे नाश्ते से हुई. उन्होंने नाश्ते में ब्रेड, पीनट बटर और पाव भाजी खाई.
इसके साथ एक कप दूध भी लिया. यानी दिन की शुरुआत में ही खाने के लिए कई ऑप्शन मौजूद थे. इसके कुछ ही देर बाद सुबह 9:20 बजे उन्होंने मूसली खाई. नाश्ते के बाद भी खाने-पीने का सिलसिला यहीं नहीं रुका.
ये भी पढ़ें: पहली Job के लिए ऐसे बनाएं Perfect Resume कि रिक्रूटर हो जाए इंप्रेस, जानें क्या डिटेल्स देना है जरूरी
Microsoft के लंच में पनीर, सोया चिली, दाल और रोटी
अब बारी आती है लंच की. दोपहर करीब 1 बजे दिविज ने लंच किया. उनके प्लेट में पनीर, सोया चिली, दाल और रोटी थी. यानी लंच में भी उन्हें अलग-अलग तरह के डिश मिले.
Microsoft जैसी बड़ी कंपनी में मिलने वाली ऐसी सुविधाएं अक्सर वहां काम करने वाले लोगों की लाइफ को आसान बना देती है. हालांकि, कंपनी के अलग-अलग ऑफिस और लोकेशन पर खाने के ऑप्शन अलग-अलग हो सकते हैं.
शाम के स्नैक्स में मखाना, कोल्ड कॉफी और प्रोटीन बार
सुबह 9:05 बजे नाश्ते से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम तक चलता रहा. करीब 3 बजे दिविज ने स्नैक्स में मखाने खाए. इसके साथ उन्होंने कोल्ड कॉफी और एक प्रोटीन बार भी लिया. इसके बाद करीब 4:30 बजे उन्होंने खारी पानी पिया.
| समय | Microsoft ऑफिस में क्या खाया |
| सुबह 9:05 बजे | ब्रेड, पीनट, पाव भाजी और दूध |
| सुबह 9:20 बजे | मूसली |
| सुबह 10:15 बजे | नारियल पानी |
| सुबह 11:30 बजे | फल |
| दोपहर 1:00 बजे | पनीर, सोया चिली, दाल और रोटी |
| दोपहर 3:00 बजे | मखाना, कोल्ड कॉफी और प्रोटीन बार |
| शाम 4:30 बजे | खारी पानी |
शाम के स्नैक्स में मखाना, कोल्ड कॉफी और प्रोटीन बार
सुबह 9:05 बजे नाश्ते से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम तक चलता रहा. करीब 3 बजे दिविज ने स्नैक्स में मखाने खाए. इसके साथ उन्होंने कोल्ड कॉफी और एक प्रोटीन बार भी लिया. इसके बाद करीब 4:30 बजे उन्होंने खारी पानी पिया.
Microsoft ऑफिस में मिलने वाला खाना बना चर्चा का विषय
सोशल मीडिया पर Microsoft ऑफिस में मिलने वाला खाना और ये रील चर्चा में है. लोगों ने इस पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए. एक व्यक्ति ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट में जॉब मिलना किसी सपने के पूरे होने जैसा है. एक व्यक्ति ने सिर्फ खाना, काम नहीं है क्या. कई यूजर्स ने माइक्रोसॉफ्ट में ज्वॉइन करने की इच्छा जताई.
बड़ी कंपनियों में मिलने वाली employee benefits की सुविधाएं अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती हैं. इनमें ऑफिस में खाना, स्नैक्स, ड्रिंक्स, कैफेटेरिया और दूसरी सुविधाएं शामिल हो सकती हैं. खासकर जब कोई कर्मचारी अपनी रोज की ऑफिस लाइफ या खाने की पूरी टाइमलाइन सोशल मीडिया पर शेयर करता है, तो लोगों की दिलचस्पी बढ़ जाती है.
ये भी पढ़ें: AIIMS देवघर में MBBS स्टूडेंट्स को मिलता है कैसा खाना? सैंडविच से छोले-भटूरे तक, देखें पूरा मेन्यू
