महाराष्ट्र पुलिस ने किया ममाले का खुलासा, TET के बाद SET परीक्षा को भी निशाना बनाने की थी साजिश

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में जांच तेज हो गई है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने TET परीक्षा में सेंध लगाने के बाद SET परीक्षा को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी. मामले में अब तक 15 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक मामले में कई अहम बातें सामने आई हैं. महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि TET परीक्षा में सेंध लगाने के बाद, आरोपियों ने स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) परीक्षा को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी.

Matter Suspect: कौन है मुख्य आरोपी?

जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता ने पेपर लीक रैकेट के काम करने के तरीके के बारे में अहम जानकारी दी है. ऐसे में पुलिस को शक है, कि इस नेटवर्क के सदस्यों के देश भर की प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों से संबंध थे. यह इसलिए ताकि परीक्षा से पहले ही गैर-कानूनी तरीके से प्रश्न पत्र हासिल किए जा सकें.

Investigation Details: मामले की चल रही जांच

जांच करने वाले इन आरोपों की भी जांच कर रहे हैं, कि आरोपियों ने ऑनलाइन तरीकों से एग्जाम सेंटर्स को कंट्रोल करने और परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को आंसर उपलब्ध कराने की कोशिश की थी. इसके साथ ही यह क्या SET परीक्षा के प्रश्न पत्रों को भी इस रैकेट ने निशाना बनाया था, यह बात जांच के घेरे में है.

Paper Leak Details: जानिए कैसे हुआ पेपर लीक

महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 को 27 जून को टाल दिया गया था. यह परीक्षा अगले दिन होने वाली थी, लेकिन ठाणे जिले की पुलिस को पता चला कि इसके प्रश्न पत्र का एक हिस्सा लीक हो गया है. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, 27 जुलाई को TET पेपर लीक मामले में एक संदिग्ध ने भिवंडी की अदालत में सरेंडर कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या 15 हो गई है.

Advocate Reaction: क्या कहा वकील नें?

बचाव पक्ष के वकील शैलेश गायकवाड़ ने कहा कि मुख्य आरोपी बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद सोनू कुमार दिवाकर ने सरेंडर किया है. वकील ने बताया कि सरेंडर करने पर अदालत ने पुलिस को कस्टडी के बारे में अपनी अर्जी दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसके बाद भिवंडी पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए दिवाकर को औपचारिक रूप से अपनी कस्टडी में ले लिया.

Note: PTI की रिपोर्ट के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए 14 लोगों में से 12 न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि कथित मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता और उसका साथी इंद्रजीत सिंह पुलिस हिरासत में हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >