MAH CET 2024: LLB में रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़ी तारीख, एमएएच 5-वर्षीय कोर्स के लिए अब इस दिन तक आवेदन

MAH CET 2024: एमएएच सीईटी ने एलएलबी के लिए परीक्षा 3 मई 2024 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन के लिए महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने तारीख बढ़ा दी है.

MAH CET 2024: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल(एमएएच) ने 5 वर्षीय कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है. अब छात्र मार्च तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद करने की तारीख पहले 18 फरवरी थी जिसे बढ़ाकर 18 मार्च कर दिया गया है. छात्र अब ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट – cetcel.mahacet.org पर अप्लाई कर सकते हैं.

3 मई को परीक्षा

एमएएच सीईटी एलएलबी के लिए परीक्षा 3 मई 2024 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी गई है. बढ़ाई गई डेट्स से पहले ही छात्रों को अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लेनी होगी. जारी नोटिस के अनुसार कॉलेज प्रशासन ने कहा कि वे 5-वर्षीय एलएलबी प्रवेश के लिए उपस्थित होने के लिए पात्र होने के लिए दी गई समय सीमा से पहले ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन प्रक्रिया पूरी लें.

ऐसे करें आवेदन

  • एमएएच सीईटी 2024 की आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाएं.
  • उम्मीदवार पंजीकरण पोर्टल पर क्लिक करें.
  • रजिस्टर पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.
  • एमएएच 5 वर्षीय एलएलबी आवेदन भरें.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और फाइनल सबमिशन लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स सेव करके रखें.
JEE: नहीं क्वालिफाई कर पाएं हैं जेईई मेंस…इंजीनियर बनने की चाहत रखने वालों के लिए यह भी है बेहतर ऑप्शन: MAH CET 2024: LLB में रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़ी तारीख, एमएएच 5-वर्षीय कोर्स के लिए अब इस दिन तक आवेदन NIFT 2024: निफ्ट इंट्रेस परीक्षा की आंसर की हुई जारी,ऐसे करें चेक: MAH CET 2024: LLB में रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़ी तारीख, एमएएच 5-वर्षीय कोर्स के लिए अब इस दिन तक आवेदन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >