खदान और बीड़ी श्रमिकों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप, 31 अगस्त से पहले करें अप्लाई

Labour Welfare Scholarship 2027: नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर जाकर जल्द-से-जल्द प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई कर लें. आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ ही दिन बचें हैं. अप्लाई करने से पहले इस खबर के माध्यम से पूरी जानकारी हासिल कर लें.

Labour Welfare Scholarship 2027: कई छात्रों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर होती है कि वे बेसिक एजुकेशन भी हासिल नहीं कर पाते हैं. ऐसे ही स्टूडेंट्स के लिए भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की ओर से  श्रम कल्याण छात्रवृत्ति (शिक्षा) योजना चलाई जाती है. इस योजना के तहत हर साल प्री-मैट्रिक स्टूडेंट को स्कॉलरशिप दी जाती है ताकि वे अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएं. 2026-27 के तहत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन किए जा रहे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 अगस्त 2026 है. ऐसे में आपके पास बहुत कम समय है. अगर आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो पहले पूरी डिटेल देखें. 

Labour Welfare Scholarship 2027: महत्वपूर्ण तिथियां

योजनाआवेदन अवधि
प्री-मैट्रिक (कल्याण आधारित)01 जून 2026 से 31 अगस्त 2026
पोस्ट-मैट्रिक (कल्याण आधारित)01 जून 2026 से 31 अक्टूबर 2026


किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

यह छात्रवृत्ति योजना निम्न श्रेणियों के श्रमिकों के बच्चों के लिए है-

  • बीड़ी श्रमिकों के बच्चे.
  • सिने (Cine) श्रमिकों के बच्चे.
  • लौह अयस्क, मैंगनीज एवं क्रोम अयस्क (IOMC) खदान श्रमिकों के बच्चे.
  • चूना पत्थर एवं डोलोमाइट (LSDM) खदान श्रमिकों के बच्चे.

सिने (Cine) श्रमिक वो लोग होते हैं जो फिल्मों, टेलीविजन शो के सेट पर टेक्निकल या शरीरिक श्रम करते हैं. 

क्या मिलेंगे लाभ?

योजना के तहत पात्र छात्रों को मेरिट आधारित स्कॉलरशिप दी जाएगी. साथ ही उनकी पात्रता के अनुसार एक या अधिक कल्याण आधारित स्कॉलरशिप का लाभ भी दिया जाएगा. अगर आप भी इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाना चाहते हैं तो नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

कैसे करें अप्लाई?

  • सबसे पहले National Scholarship Portal (NSP) पर जाएं.
  • नए आवेदक हैं तो One Time Registration (OTR) पूरा करें. NSP के अनुसार, स्कॉलरशिप आवेदन के लिए OTR नंबर जरूरी है.
  • OTR पूरा होने के बाद Student Login करें और स्कॉलरशिप आवेदन के ऑप्शन पर जाएं.
  • Ministry of Labour & Employment की Financial Assistance for Education to the Wards of Beedi/Cine/IOMC/LSDM - Pre-Matric योजना चुनें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स जैसे कि पर्सनल और बैंक आदि डालें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें. 
  • फॉर्म Final Submit करें और आवेदन की रसीद/कॉपी सेव कर लें.
  • आवेदन जमा होने के बाद अपने NSP लॉगिन से आवेदन का स्टेटस चेक करते रहें.


ये भी पढ़ें: NDLI Portal: घर बैठे फ्री में पढ़ें किताबें, JPSC-UPSC से लेकर JEE-NEET तक की तैयारी होगी आसान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >