KVS NVS Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने KVS, NVS और EMRS भर्ती परीक्षा से जुड़े Tier-II Recruitment परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं. बोर्ड की ओर से X पर अपने ऑफिशियल पेज के माध्यम पर प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है. प्रेस रिजीज के अनुसार 20 अगस्त 2026 को कुछ पदों के Tier-II परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं. कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट और शॉर्टलिस्टिंग स्टेटस अपने आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके देख सकते हैं.
Result Released: इन पदों के लिए जारी हुआ रिजल्ट
CBSE ने फिलहाल PGT (Economics), PGT (History) और TGT (Work Experience) पदों के Tier-II परीक्षा परिणाम जारी किए हैं. बताया गया है कि कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी के जरिए लॉगिन कर परिणाम देखने की सुविधा दी गई है.
Interview Posts: इंटरव्यू वाले पदों के लिए आगे क्या होगा?
जिन पदों की सिलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू शामिल है, उनके लिए जारी रिजल्ट कैंडिडेट्स की इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्टिंग की स्थिति दर्शाएगा. बोर्ड ने बताया है कि इन पदों की सिलेक्शन प्रोसेस अभी जारी है. अंतिम परिणाम प्रकाशित होने के बाद 15 दिनों के भीतर कैंडिडेट्स के लिए मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं, जिन पदों की सिलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू शामिल नहीं है, उनके लिए Tier-II रिजल्ट के साथ संबंधित कैंडिडेट लॉगिन में उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: झारखंड के प्राइवेट स्कूलों में भी होगी संताली भाषा की पढ़ाई, जानें कब से शुरू होगी क्लास
Select Preference: जानिए इसके बारे में
जिन पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कैंडिडेट्स को पद या संस्थान के संबंध में preference देने की आवश्यकता है, वे अपने लॉगिन के माध्यम से निर्धारित अवधि के भीतर preference जमा कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि preference भरते समय सभी विकल्पों को ध्यान से जांच लें.
Note: इस बारे में और आधिक जानकारी के लिए आप X पर CBSE की ओर से जारी प्रेस रिलीज में देख सकते हैं.
