Khan Sir Reception Video: किनारे हटिए पांडेय जी…जब मियां बीवी के बीच घुसने लगे अलख सर, देखें खान सर के रिसेप्शन का वीडियो

Khan Sir Reception Video: बिहार के मशहूर टीचर खान सर ने गुपचुप निकाह करने के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी दिया है. खान सर ने अपने ही क्लास में अपनी शादी का खुलासा किया था. खान सर के रिसेप्शन पार्टी में कई बड़े चेहरे नजर आए. रिसेप्शन पार्टी में शिक्षा जगत की दो बड़ी हस्तियां- खान सर और Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडेय भी साथ दिखे.

Khan Sir Reception Video: पटना वाले खान सर की रिसेप्शन पार्टी में कई ऐसे पल सामने आए जो इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. 2 जून को खान सर की शादी का रिसेप्शन पटना में ही हुआ. खान सर के रिसेप्शन पार्टी में बिहार के बेस्ट टीचर्स का ग्रुप देखने को मिला है. इस दौरान एक नजारा ऐसा दिखा जिसे देखकर सभी ने ठहाके लगाए. स्टेज पर खान सर और उनकी पत्नी को बधाई देने गए Physics Wallah के फाउंडर अलख पांडेय सर उन दोनों के बीच में आने लगे.

खान सर को बिहार का बेस्ट टीचर कहा जाता है. बिहार की राजधानी पटना में 2 जून की शाम खान सर ने ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया. सभी के फेवरेट टीचर खान सर के रिसेप्शन में छात्रों के अलावा कई बड़े शिक्षक भी नजर आए.

Khan Sir Reception Video: अलख पांडेय सर का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया X पर एक यूजर ने खान सर के रिसेप्शन पार्टी का वीडियो शेयर किया. यूजर @amityadav_225 की आईडी से पोस्ट हुए इस वीडियो में फिजिक्स वाला अलख पांडेय खान सर को बधाई देते नजर आ रहे हैं.

स्टेज पर खान सर को बधाई देने पहुंचे फिजिक्स वाला अलख पांडेय सर अचानक से खान सर और उनकी दुल्हन के बीच खड़े होने लगे. इसपर खान सर ने उन्हें इशारा किया कि वो किनारे हो जाएं. खान सर और अलख पांडेय के इस वीडियो को काफी ज्यादा वायरल किया जा रहा है.

कई टीचर्स शामिल

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में शिक्षा जगत की कई बड़ी हस्तियां देखने को मिली. इस दौरान कई टीचर्स को एक साथ देखा गया. अलख पांडेय सर के अलावा ऑनलाइन क्लास से मशहूर होने वाली नीतू मैम भी नजर आईं. नीतू मैम ने अपने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर की है. नीतू मैम दिल्ली से खास खान सर के रिसेप्शन के लिए पटना पहुंची थीं.

Khan Sir Reception: हाथ पकड़े घूंघट में नजर आईं खान सर की दुल्हन, फेवरेट टीचर के रिसेप्शन में जुटा छात्रों का जमावड़ा

खान सर के रिसेप्शन में दिखी बिहार के बेस्ट टीचर्स की दोस्ती, Physics Wallah अलख पांडेय ने लगाया गले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >