यूपी सचिवालय में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, सैलरी होगी 70000 रुपये

UPSSSC Fireman Recruitment 2026: UPSSSC ने फायरमेन के 170 पदों पर वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए 12वीं पास अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू हो गई है. इसमें सिलेक्टेड उम्मीदवार की सैलरी 70000 रुपये होगी.

UPSSSC Fireman Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका आया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने हाउस गार्ड और फायर गार्ड के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप भी यूपी सरकार के सचिवालय प्रशासन विभाग में काम करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है.

फायरमेन के पोस्ट पर कुल 170 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू हो गई है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 जून 2026 तक है. फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तारीख 6 जुलाई 2026 है. 

वैकेंसी डिटेल्स 

पद का नाम कुल पद 
यूपी सचिवालय विधान भवन रक्षक120
यूपी सचिवालय विधान भवन अग्निरक्षक
50

योग्यता और कौन कर सकता है अप्लाई? 

  • इस भर्ती की मुख्य परीक्षा (Mains) में केवल वही छात्र बैठ सकते हैं, जिन्होंने UPSSSC PET 2025 परीक्षा दी है और उनके पास एक वैलिड स्कोरकार्ड है. 
  • उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. 
  • अगर आपके पास NCC ‘B’ सर्टिफिकेट है या आपने प्रादेशिक सेना में कम से कम 2 साल सेवा की है, तो आपको सिलेक्शन में प्राथमिकता मिलेगी. 

UPSSSC Fireman Recruitment 2026 Notification Check Here

UPSSSC Fireman Recruitment 2026: उम्र सीमा 

इस पद के लिए युवाओं को उम्र के मामले में काफी अच्छी छूट मिलती है:

  • न्यूनतम उम्र: 18 वर्ष
  • अधिकतम उम्र: 40 वर्ष
  • उम्र की गणना नियमों के अनुसार की जाएगी, साथ ही यूपी के ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी मिलेगी. 

UPSSSC Fireman Salary: सैलरी स्ट्रक्चर 

फायरमेन के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 3 की सैलरी 21700 से 69100 रुपये प्रति महीने मिलेंगे.

फॉर्म कैसे भरें? 

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. 
  • वहां अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन करें. 
  • अपनी जरूरी डिटेल्स डालकर फॉर्म भरें.
  • फिर 25 की फीस जमा करें. 
  • लास्ट में फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान में लॉ ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >