UPSSSC Auditor and Assistant Accountant 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपका बैकग्राउंड कॉमर्स से है, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 1829 पदों पर वैकेंसी निकाली है.
UPSSSC की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 3 अगस्त 2026 तक है. वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त 2026 है.
यह भर्ती किसके लिए है?
- आपके पास UPSSSC PET का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए. इसके बिना आप मुख्य परीक्षा (Main Exam) के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाएंगे.
- आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन (BCom) या अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए.
- इसके साथ ही आपके पास कंप्यूटर का ‘O’ लेवल डिप्लोमा या इसके समकक्ष कोई सर्टिफिकेट होना जरूरी है, क्योंकि आज के समय में सारा अकाउंटिंग का काम कंप्यूटर पर ही होता है.
- ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटटेंट के पोस्ट में अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 21 से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों (जैसे OBC, SC, ST) के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकारी नियम के अनुसार छूट भी दी जाएगी.
Upsssc auditor and assistant accountant 2026 notification
सैलरी स्ट्रक्चर
ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पोस्ट पर सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 5 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 5 की सैलरी 29,200 से लेकर 92,300 रुपये प्रति महीने होगी. इसके अलावा DA, HRA और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे.
UPSSSC Auditor and Assistant Accountant 2026: आवेदन कैसे करें?
- आवेदन शुरू होने के बाद UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- वहां ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करके अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए लॉगिन करें.
- इसके बाद अपनी सारी डिटेल्स डालकर फॉर्म भरें.
- फिर जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
यह भी पढ़ें: SGPGI में नॉन टीचिंग पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
