UPSSSC ASO ARO Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. करीब 6 साल के लंबे इंतजार के बाद, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ASO और ARO के पद पर भर्ती का ऐलान किया है. सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) और सहायक अनुसंधान अधिकारी (ARO) के कुल 929 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं.
UPSSSC ASO ARO Recruitment 2026 से जुड़ी जरूरी तारीखें
- नोटिफिकेशन जारी- 20 मार्च 2026
- आवेदन शुरू- 21 अप्रैल 2026
- अप्लाई और फीस की लास्ट डेट- 11 मई 2026
- फॉर्म करेक्शन की लास्ट डेट- 18 मई 2026
कुल पद और कैटेगरी वाइज वैकेंसी
- कुल पद- 929
- अनारक्षित (General)- 311 पद
- ओबीसी (OBC)- 300 पद
- एससी (SC)- 211 पद
- ईडब्ल्यूएस (EWS)- 62 पद
- एसटी (ST)- 12 पद
योग्यता (Eligibility Criteria)
यूपी सरकार की इस भर्ती के लिए PET 2025 का स्कोर PET जरूरी है. केवल वैलिड स्कोर वाले कैंडिडेट्स को ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो मैथ्स/ स्टैटिक्स / कॉमर्स / इकोनॉमिक्स में पोस्टग्रेजुएट (PG) होना चाहिए. वहीं, कंप्यूटर स्किल के लिए ‘O’ लेवल डिप्लोमा या समकक्ष सर्टिफिकेट होना चाहिए. हिंदी टाइपिंग आना जरूरी है.
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
कैसे होगा सेलेक्शन?
PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग होगी. इसके बाद लिखित परीक्षा होगी. लिखित परीक्षा में तीन भाग होंगे, मुख्य विषय 75 मार्क्स का होगा. भाग 2, कंप्यूटर नॉलेज 15 मार्क्स का होगा और भाग 3 में यूपी का जनरल नॉलेज होगा जोकि 20 मार्क्स का होगा. सभी वर्गों के लिए फीस 25 रुपये है.
कैसे करें अप्लाई?
- ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- PET 2025 डिटेल्स से लॉगिन करें.
- एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- 25 रुपये की फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें- रेलवे में 5000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई
