UPSSSC AGTA Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) ग्रुप C के 2759 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक कैंडिडेट्स यहां सभी डिटेल देख लें.
जरूरी डेट्स
इस भर्ती से जुड़ी अहम डेट्स इस प्रकार हैं-
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 22 मई 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख: 11 जून 2026
- फीस जमा करने/फॉर्म सुधार की अंतिम तिथि: 18 जून 2026
कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट का इंतजार न करें और समय रहते फॉर्म भर लें.
एप्लिकेशन फीस
इस भर्ती में सभी कैटेगरी के लिए फीस एक समान रखी गई है-
- जनरल / OBC / EWS: 25 रुपये
- SC / ST: 25 रुपये
- PH कैंडिडेट्स: 25 रुपये
फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है.
आयु सीमा
- न्यूनतम उम्र: 21 साल
- अधिकतम उम्र: 40 साल
(आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी)
योग्यता (Eligibility)
- उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2025 का वैलिड स्कोरकार्ड होना जरूरी है
- एग्रीकल्चर या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए
- NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या टेरिटोरियल आर्मी में कम से कम 2 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को भी वरीयता दी जाएगी
कैसे करें अप्लाई?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज पर AGTA Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें
- PET 2025 डिटेल्स डालकर लॉगिन करें
- एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
- 25 रुपये की फीस जमा करें
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें
यह भी पढ़ें- पढ़ाई के साथ दुनिया घूमने का मौका, इन 5 कोर्स में मिलता है फॉरेन ट्रिप
