UPSC ईपीएफओ में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, 1 लाख से ज्यादा सैलरी और लेवल-10 का पद

UPSC EPFO APFC 2026: UPSC ने Assistant Provident Fund Commissioner के 80 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. पहले 11 सितंबर तक फॉर्म भरना था. अब उम्मीदवार 14 सितंबर 2026 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: यूपीएससी (UPSC) के जरिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में ऑफिसर बनने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. संघ लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के 80 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है.

पहले इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की डेडलाइन 11 सितंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 सितंबर 2026 (शाम 6:00 बजे तक) कर दिया गया है. जो उम्मीदवार तकनीकी दिक्कतों या किसी अन्य वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, उनके पास आवेदन करने का यह आखिरी मौका है. आयोग ने परीक्षा की तारीख 20 दिसंबर 2026 तय की है.

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय (Stream) में बैचलर डिग्री (ग्रेजुएशन) पास युवा इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  • उम्र सीमा: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है. आरक्षित श्रेणी (ओबीसी को 3 साल, एससी-एसटी को 5 साल) के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट मिलेगी.
  • आवेदन फीस: जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस मात्र 25 रुपये रखी गई है, जबकि महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन बिल्कुल फ्री है.

ये भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 2482 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

80 पदों पर कैटेगरी वाइज सीटों की डिटेल

कुल 80 पदों में कैटेगरी के अनुसार सीटें इस प्रकार बांटी गई हैं-

कैटेगरीपोस्ट की संख्या
जनरल (UR)29
ईडब्ल्यूएस (EWS)08
ओबीसी (OBC)18
एससी (SC)15
एसटी (ST)10
कुल80

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन?

  • सबसे पहले यूपीएससी के ऑफिशियल पोर्टल upsconline.nic.in पर जाएं.
  • अगर आपने पहले कभी फॉर्म भरा है, तो अपने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रोफाइल से लॉगिन करें. नए छात्र पहले नया OTR करें.
  • लॉगिन करने के बाद Latest Notifications सेक्शन में जाएं और विज्ञापन संख्या 52/2026 (APFC Recruitment) वाले लिंक पर क्लिक करें.
  • अपनी शैक्षणिक जानकारी और जरूरी डिटेल्स ध्यान से भरें.
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और फोटो आईडी कार्ड तय साइज में स्कैन करके अपलोड करें.
  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी ₹25 का ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें.
  • फॉर्म का प्रीव्यू अच्छी तरह जांच लें और फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें.

UPSC EPFO Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?

  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन

नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते है.

UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 Official Notification

ये भी पढ़ें: UP लेखपाल रिजल्ट 2026 जारी, एक क्लिक में देखें कट-ऑफ लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >