यूपी के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में निकली भर्ती, General Category को Zero सीट

UPPSC Vacancy: UPPSC ने नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास कुछ निर्धारित डिग्री होनी चाहिए. इस भर्ती के जरिए कुल 8 पदों पर नियुक्ति होगी. लेकिन एक भी सीट जनरल कैटेगरी (General Category) के लिए नहीं है.

UPPSC Vacancy: UPPSC ने उत्तर प्रदेश में हाल ही में कई सारे विभाग के तहत भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. UPPSC ने सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) के 8 पदों पर नौकरी (Job Vacancy) की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास कुछ निर्धारित डिग्री होनी चाहिए. अप्लाई करने से पहले इस खबर के माध्यम से सभी जानकारी (Sarkari Job Detail) हासिल कर लें. अप्लाई करने से पहले ही बता दें कि इस भर्ती के तहत जनरल कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए भी एक सीट रिजर्व नहीं की गई है.

UPPSC Vacancy: नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग में वैकेंसी

सहायक नगर नियोजक के 8 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई है. आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. वहीं इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट (UPPSC Vacancy Last Date) 10 दिसंबर 2025 है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.

UPPSC Vacancy Zero Seats For General Category: जनरल के लिए नहीं है एक भी सीट

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) (State Planning new Institute, New Division) के 8 पोस्ट पर वैकेंसी निकली है. इनमें से 4 पद OBC और 4 एससी के लिए आरक्षित हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि एक भी पद General Category के लिए नहीं है.

UPPSC Vacancy Age Limit: आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. इस भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा के आधार पर होगा.

UPPSC Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नगर एवं ग्राम नियोजन में डिग्री या फिर पीजी डिप्लोमा. इसके साथ ही इन्स्टीट्यूट ऑफ प्लानर्स (इण्डिया), अमेरिकन इन्स्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इन्स्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (London), इन्स्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स (इण्डिया) या लन्दन या अमेरिका में से किसी एक की सदस्यता होनी चाहिए.

UPPSC Vacancy Application Fees: एप्लीकेशन फीस

अनारक्षित/EWS/अन्य पिछड़ा वर्ग- 125 रुपये
SC/ST- 65 रुपये
दिव्यांग जन- 25 रुपये
एक्स सैनिक – 65 रुपये

यह भी पढ़ें- बिहार में जेल वार्डर और मोबाइल कांस्टेबल की 4128 वैकेंसी, सैलरी होगी 69000, तुरंत करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >