UP TGT Exam 2025 Postponed: परीक्षा के इंतजार में बूढ़ी हो रही आंखें, फिर बढ़ा यूपी टीजीटी एग्जाम डेट

UP TGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन की तरफ से टीजीटी लिखित परीक्षा को स्थगित कर दी गई है. टीजीटी लिखित परीक्षा को लेकर नया नोटिस जारी किया गया है उत्तर प्रदेश टीजीटी की लिखित परीक्षा 14 और 15 मई 2025 को निर्धारित की गई थी. इसे अब आगे बढ़ा दिया गया है.

UP TGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी लिखित परीक्षा की तारीखों में संशोधन कर दिया है. अब यह परीक्षा 14 15 में 2025 को आयोजित नहीं की जाएगी. यूपी टीजीटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र परीक्षा की नई तारीख देख सकते हैं. एग्जाम की डेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है. बता दें कि इस भर्ती के लिए तीन साल से परीक्षा का इंतजार किया जा रहा है.

यूपी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2022 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को 10 जुलाई 2022 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स परीक्षा की नई तारीख देख सकते हैं.

UP TGT Exam 2025 Postponed: बदल गई यूपी टीजीटी परीक्षा की डेट

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार टीजीटी लिखित परीक्षा 14 और 15 मई को आयोजित की जानी थी. अब यह परीक्षा 21जुलाई और 22 जुलाई 2025 निर्धारित कर दिया गया है. अब उत्तर प्रदेश टीजीटी परीक्षा का आयोजन नई परीक्षा तारीखों को किया जाएगा.

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा तारीखों में संशोधन को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश में टीजीटी टीचर के 3213 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित होने वाली है.

UP TGT Exam 2025 छात्रों में नाराजगी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया साल 2022 में शुरू हुई थी. इस वैकेंसी के लिए 3 साल से परीक्षा की तारीख का इंतजार किया जा रहा है. एग्जाम की फाइनल डेट से 14 दिन पहले परीक्षा की तारीख बदल दी गई है. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्र सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहीर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2025 CBSE Board: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द, चेक करने का आसान तरीका यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >