UP PGT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश के इंटर कॉलेजों में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने पीजीटी टीचर यानी कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों को पढ़ाने वाले शिक्षक, के 2607 पदों पर भर्ती निकाली है.
यह भर्ती 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाने वाले पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (Lecturer) के लिए है. इस भर्ती (विज्ञापन संख्या 06/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर से शुरू हो चुके हैं. संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (पोस्ट ग्रेजुएशन) पूरी कर चुके अभ्यर्थी 17 अक्टूबर 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
नोट कर लें जरूरी तारीखें
| कार्यक्रम / इवेंट | महत्वपूर्ण तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 18 सितंबर 2026 |
| फॉर्म भरने की लास्ट डेट | 17 अक्टूबर 2026 |
| फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन सुधार (करेक्शन विंडो) | 21 अक्टूबर 2026 तक |
| लिखित परीक्षा की तारीख | 15 और 16 दिसंबर 2026 |
कौन कर सकता है अप्लाई?
पीजीटी पद के लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा इस प्रकार हैं.
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री (पोस्ट ग्रेजुएशन) होना जरूरी है.
- उम्र सीमा: अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र सीमा 62 वर्ष रखी गई है.
- उम्र की गिनती 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट मिलेगी.
ये भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट में PA और सीनियर PA के पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स ऐसे करें अप्लाई
UPESSC PGT Teacher Recruitment 2026: आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आवेदन फीस 1500 रूपये रखी गई है. एससी और एसटी वर्ग के लिए यह फीस 750 रूपये तय की गई है. वहीं दिव्यांग (PH) वर्ग के अभ्यर्थियों को केवल 500 रूपये फीस देनी होगी.
बाकि विशेष जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें. इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देख सकते है.
UPESSC PGT Teacher Bharti 2026 Official Notification
UPESSC PGT Teacher Bharti 2026: ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
- सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए 'UP PGT Teacher Recruitment 2026' लिंक पर क्लिक करें.
- नए पेज पर अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- इसके बाद अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
- अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
UPESSC PGT Teacher Bharti 2026 Apply Online
UPESSC PGT Teacher Bharti 2026: ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का अंतिम चयन तीन चरणों में होगा. पहले चरण में 15 और 16 दिसंबर को लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा. अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी.
ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते इतनी सरकारी नौकरी, रेलवे से हाईकोर्ट तक कई भर्तियां
