UP PCS 2026 Application: अगर आप SDM, DSP या उत्तर प्रदेश सरकार के अन्य बड़े प्रशासनिक पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने Combined Upper Subordinate Services (UP PCS) 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आवेदन की अंतिम तारीख अब नजदीक है, इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, वे बिना देरी किए आवेदन कर दें.
UP PCS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है. इसी दिन तक एप्लीकेशन फीस भी जमा किया जा सकता है. अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 3 अगस्त 2026 तक उसमें सुधार का मौका मिलेगा. प्रारंभिक परीक्षा की तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.
ऐसे करें UP PCS 2026 के लिए आवेदन
सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर UP PCS 2026 Recruitment लिंक पर क्लिक करें. नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें. जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें. अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस जमा करें. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
एप्लीकेशन फीस और आयु सीमा
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 125 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए 65 रुपये, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 25 रुपये एप्लीकेशन फीस निर्धारित किया गया है. एप्लीकेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS और मोबाइल वॉलेट के माध्यम से किया जा सकता है.
आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी.
योग्यता क्या होनी चाहिए?
UP PCS 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Bachelor's Degree) होना जरूरी है. इसमें आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में योग्यता के बारे में विस्तार से देख लें.
ये भी पढ़ें: बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
