Union Bank Recruitment 2025: ग्रुेजुएट के लिए बैंक में बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा, यहां करें आवेदन

Union Bank Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 500 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Union Bank Recruitment 2025: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी निकली है. बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन में शुरू हुई है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- unionbankofindia.co.in पर जाना होगा.

यूनियन बैंक की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 20 मई 2025 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Union Bank Recruitment 2025 ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
  • अगले पेज पर Union Bank UBI Assistant Manager Recruitment 2025 के लिंक पर जाना होगा.
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

Union Bank Assistant Manager Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

एप्लीकेशन फीस

यूनियन बैंक की तरफ से निकली इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा. इसके लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग को फीस के तौर पर 1180 रुपये जमा करने होंगे. वहीं, एससी और एसटी के लिए फीस 177 रुपये है. फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं.

Union Bank AM Salary: कितनी होगी सैलरी?

यूनियन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल JMGC 1 के तहत सैलरी मिलेगीय. इसमें सेलेक्ट होने पर हर महीने 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक सैलरी मिलेगी. बता दें कि ये भर्ती बैंक में क्रेडिट और आईटी सेक्शन के लिए होने वाला है.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2025 CBSE Board: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द, चेक करने का आसान तरीका यहां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >