SSC Stenographer Recruitment 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर पदों की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए यह आखिरी मौका है. अगर आप भी भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों में एक अच्छे पद पर काम करना चाहते हैं, तो यह वैकेंसी आपके लिए है. एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D पोस्ट के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 15 मई 2026 तक है. कैंडिडेट्स SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह पद ग्रेड ‘C’ (ग्रुप B – नॉन-गजेटेड) और ग्रेड ‘D’ (ग्रुप C) के लिए हैं, जिसमें कुल 731 पदों पर भर्ती की जाएगी.
SSC Stenographer Recruitment 2026: इंपोर्टेंट डेट्स
- आवेदन शुरू होने की तारीख: 24 अप्रैल 2026
- आवेदन करने की लास्ट डेट: 15 मई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 16 मई 2026
- करेक्शन विंडो: 20 मई से 21 मई 2026
- परीक्षा की संभावित तारीख: जुलाई – अगस्त 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास कर ली है, तो आप इस परीक्षा के लिए योग्य हैं. ग्रेड C और D के लिए आयु सीमा नीचे दी गई है.
- ग्रेड ‘C’ के लिए: 18 से 30 साल
- ग्रेड ‘D’ के लिए: 18 से 27 साल
आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
SSC Stenographer Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न
SSC स्टेनोग्राफर की परीक्षा दो मुख्य चरणों में होती है. इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी होती है.
कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBT): इसमें 200 सवाल पूछे जाते हैं.
- इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन: 100 क्वेश्चन
- जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग: 50 क्वेश्चन
- जनरल अवेयरनेस: 50 क्वेश्चन
स्किल टेस्ट (स्टेनोग्राफी): जो कैंडिडेट्स रिटन एग्जाम पास करते हैं, उन्हें शॉर्टहैंड (Steno) का टेस्ट देना होता है. ग्रेड ‘C’ के लिए 100 वर्डस पर मिनट और ग्रेड ‘D’ के लिए 80 वर्डस पर मिनट की स्पीड अनिवार्य है.
ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- न्यू रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- Stenographer Grade C & D Examination 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब डिटेल्स डालकर फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म को सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें: SBI में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
