SSB में हेड कांस्टेबल बनने का सुनहरा मौका, जल्दी करें अप्लाई

SSB Head Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए डिफेंस में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है.

SSB Head Constable Recruitment 2026: आप अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और खासकर डिफेंस या पैरामिलिट्री फोर्स में जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है. सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने Head Constable भर्ती के लिए कुछ समय पहले नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 अप्रैल 2026. इस वैकेंसी में अलग-अलग ट्रेड के लिए कई पोस्ट निकाले गए हैं, जहां 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. हेड कांस्टेबल के पोस्ट में कुल 233 पदों पर भर्ती निकाली गई है.

योग्यता (Eligibility Criteria) 

हेड कांस्टेबल भर्ती के तहत नीचे दिए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया देखें: 

पोस्ट कुल पदयोग्यता (Eligibility)
हेड कांस्टेबल (Steward)212वीं पास और  कैटरिंग और किचन मैनेजमेंट में डिप्लोमा.  साथ ही कम से कम 1 साल का स्टीवर्ड का एक्सपिरियंस 
हेड कांस्टेबल (Communication)19712वीं पास (PCM – फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ) होने चाहिए. या फिर इलेक्ट्रॉनिक्स/ कम्युनिकेशन/ कंप्यूटर साइंस/ IT में डिप्लोमा. 
हेड कांस्टेबल (Electrician)2910वीं पास और रिलेटेड ट्रेड में ITI या डिप्लोमा. साथ ही 2 साल का अनुभव होना अनिवार्य है. 
हेड कांस्टेबल (Veterinary)512वीं पास (साइंस या बायोलॉजी) होना जरूरी है. साथ ही वेटरनरी और लाइवस्टॉक डेवलपमेंट या वेटरनरी स्टॉक असिस्टेंट में डिप्लोमा. 

SSB Head Constable Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले SSB की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर SSB Head Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें. 
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें. 

SSB Head Constable Recruitment 2026 Notice Check Here

आयु सीमा और सैलरी डिटेल्स 

हेड कांस्टेबल के पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 25 या 27 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को रिजर्वेशन का लाभ मिलेगा. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी. पे लेवल 4 की सैलरी 25500 से 81100 रुपये प्रति माह होगी. 

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और अप्लाई प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >