SECR Apprentice Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और आईटीआई का कोर्स कर चुके हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आया है. साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने रेलवे रीक्रूट्मेंट सेल (RRC) बिलासपुर ने अलग-अलग ट्रेड में अप्रेंटिस (Trade Apprentices) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.
यह उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो रेलवे में काम सीखने के साथ-साथ अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं. इस अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के जरिए कैंडिडेट्स को रेलवे के माहौल में प्रैक्टिकल नॉलेज और ट्रेनिंग दी जाएगी. एप्लीकेशन प्रोसेस 12 मई 2026 से शुरू हो गई है. आवेदन करने की लास्ट डेट 11 जून 2026 है.
SECR Apprentice Recruitment 2026: किन-किन ट्रेडों में होगी भर्ती?
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई तरह के टेक्निकल ट्रेड्स के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा. अप्रेंटिस के पदों पर कुल 1191 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली गई है. इसमें मुख्य रूप से नीचे दिए गए ट्रेड्स शामिल हैं:
- फिटर (Fitter)
- वेल्डर (Welder)
- टर्नर (Turner)
- इलेक्ट्रीशियन (Electrician)
- कंप्यूटर ऑपरेटर (COPA)
- स्टेनो (Stenographer – Hindi/English)
- डीजल मैकेनिक (Diesel Mechanic)
- कारपेंटर (Carpenter)
इनके अलावा भी कई अन्य ट्रेड्स के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं. उम्मीदवार अपनी आईटीआई डिग्री के हिसाब से संबंधित ट्रेड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
SECR Apprentice Recruitment 2026 Notice Check Here
कौन कर सकता है अप्लाई?
कैंडिडेट्स ने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% मार्क्स के साथ 10वीं की परीक्षा पास की हो.कैंडिडेट्स के पास रिलेटेड ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले अप्रेंटिसशिप इंडिया के ऑफिशियल पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करें.
- इसके बाद RRC की ऑफिशियल वेबसाइट secr.indianrailways.gov.in पर जाएं.
- SECR RRC Bilaspur Apprentices Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- मांगी गई सारी डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- अब एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- अगर कोई एप्लीकेशन फीस लागू है, तो उसे ऑनलाइन मोड से जमा करें.
- फाइनल सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें.
SECR Apprentice Recruitment 2026: सिलेक्शन प्रोसेस
- इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि कैंडिडेट्स को कोई रिटन एग्जाम या इंटरव्यू नहीं देना होगा. आपका सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
- यह मेरिट लिस्ट आपके 10वीं के मार्क्स (न्यूनतम 50% के साथ) और आईटीआई (ITI) में प्राप्त अंकों के औसत को मिलाकर तैयार की जाएगी.
- जिन उम्मीदवारों का नाम इस मेरिट लिस्ट में आएगा, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: SBI ने निकाली 7150 पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें कैसे करें अप्लाई
