छूट न जाए मौका, SBI PO के लिए जल्द करें अप्लाई, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा

SBI PO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का अच्छा मौका है. एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में जो कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर लें.

SBI PO Recruitment 2026: अगर आप बैंक में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1500 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

SBI PO भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 8 जुलाई 2026 है. इसमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

SBI PO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
  • Careers या Recruitment सेक्शन में जाकर SBI PO Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • New Registration करके जरूरी जानकारी भरें.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • अपनी श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें.

SBI PO Recruitment 2026 Notification Check Here

एप्लीकेशन फीस

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई एप्लीकेशन फीस नहीं लिया जाएगा. फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकता है. प्रारंभिक परीक्षा अगस्त 2026 में और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है.

वैकेंसी डिटेल्स और योग्यता

इस भर्ती के जरिए कुल 1500 PO पदों को भरा जाएगा. इनमें 1446 नियमित और 54 बैकलॉग पद शामिल हैं. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. जो अभ्यर्थी अंतिम वर्ष में हैं और निर्धारित समय के भीतर डिग्री पूरी कर लेंगे, वे भी आवेदन कर सकते हैं.

कितनी होगी सैलरी?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकली इस वैकेंसी में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इसमें सैलरी के साथ DA, HRA, CCA और PF जैसी सुविधाओं की लाभ भी मिलेगा. वैकेंसी की डिटेल्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: किसान की बेटी ने लिखी सफलता की कहानी, बैक टू बैक BPSC क्रैक, समस्तीपुर की स्मृति LEO के बाद बनीं SDM

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >