SBI Clerk Recruitment 2025: स्टेट बैंक में 6589 पदों पर वैकेंसी, बिना इंटरव्यू मिलेगी नौकरी, सैलरी 26000 से ज्यादा

SBI Clerk Recruitment 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का शानदार मौका है. एसबीआई की तरफ से क्लर्क के 6589 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती में आवेदन ऑनलाइन लिए जा रहे हैं. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा.

SBI Clerk Recruitment 2025: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपके लिए एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है. SBI Clerk Recruitment 2025 के तहत देशभर की शाखाओं में क्लर्क के हजारों पदों पर भर्ती होने जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर सरकारी नौकरी का सपना साकार कर सकते हैं.

SBI Clerk Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स

एसबीआई ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) यानी क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त 2025 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 26 अगस्त 2025 तय की गई है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा. फॉर्म भरने से पहले सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लें.

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती अभियान के तहत रेगुलर में कुल 5180 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इनमें से 5180 पद रेगुलर वैकेंसी के हैं जबकि 403 बैकलॉग पद हैं. श्रेणीवार रिक्तियां इस प्रकार हैं – जनरल: 2255, ओबीसी: 1179, एससी: 788, एसटी: 450 और ईडब्ल्यूएस: 508. चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देशभर के एसबीआई ब्रांचों में की जाएगी. इसके अलावा बैकलॉग पदों पर भर्तियां होंगी. कुल 6589 पदों पर भर्तियां होने वाली है.

योग्यता और आयु

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि नियुक्ति से पहले डिग्री पूरी कर लें. आयु सीमा 1 अप्रैल 2025 के अनुसार 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी गई है. ओबीसी को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और पीडब्ल्यूडी को 10 वर्ष की छूट मिलेगी.

चयनित उम्मीदवारों को बेसिक पे 26,730 रुपये मिलेगा जिसमें 24,050 रुपये के साथ दो एडवांस्ड इन्क्रीमेंट शामिल हैं. इसके अलावा डीए (डियरनेस अलाउंस), एचआरए (हाउस रेंट अलाउंस) और अन्य बैंकिंग भत्ते भी दिए जाएंगे. एसबीआई में काम करने का अनुभव, वेतन और सुविधाएं इसे अन्य बैंकों की तुलना में कहीं अधिक आकर्षक बनाती हैं.

यह भी पढ़ें: AI Certificate Course: IT सेक्टर Job में इन 5 AI Skills की डिमांड, कम फीस में करें सर्टिफिकेट कोर्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >