Sarkari Naukri: बिहार में एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

Sarkari Naukri In Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए BSSC ने एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के 201 पदों पर भर्ती निकाली है. इस लेख में शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन और चयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई है.

Sarkari Naukri In Bihar: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी भर्ती निकली है, जिसमें आवेदन कर अपना भविष्य संवारा जा सकता है. बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने फील्ड असिस्टेंट के पदों पर भर्तियों की घोषणा की है. इस भर्ती अभियान के तहत एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट में फील्ड असिस्टेंट के कुल 201 पद भरे जाएंगे. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस लेख में उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी जैसे शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी.

क्या है योग्यता ?

बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईएससी या कृषि डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है. आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में विशेष छूट का लाभ मिलेगा.

कैसे करें आवेदन ?

बीएसएससी फील्ड असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आईएससी या कृषि डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है. आयु सीमा की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं, महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी. इसके अलावा, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में विशेष छूट का लाभ मिलेगा.

कैसे करें अप्लाई ?

  • सबसे पहले onlinebssc.com वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर BSSC Field Assistant (Agriculture Department) Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें, रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा.
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
  • जब फॉर्म पूरा हो जाए, तो उसे सबमिट करें.
  • फॉर्म जमा होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

Also Read: Success Story: बिहार SDM की पत्नी ने UPSC में गाड़ा झंडा, कल्पना को पति सूर्य प्रताप से ज्यादा मार्क्स

Also Read: Bihar Best College: गूगल Microsoft में प्लेसमेंट देकर छाया बिहार का ये कॉलेज, लाखों का पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >