Railway Recruitment 2026: रेलवे ने 3477 पदों पर वैकेंसी का शॉर्ट नोटिस किया जारी, ग्रेजुएट्स कर सकेंगे अप्लाई

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC Graduate Level के 3477 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी किया है. जानें आवेदन की संभावित तारीख, एज लिमिट, एग्जाम फीस, फीस रिफंड और सिलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी पूरी जानकारी.

RRB NTPC Graduate Level Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट लेवल पदों पर भर्ती को लेकर अपनी आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर शॉर्ट नोटिस जारी किया है. आइए इस बारे में और अधिक डिटेल में इस आर्टिकल में जानते हैं.

RRB NTPC Graduate Level Application Date 2026 : जानिए कब से कब तक आवेदन करना का मौका

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होने की संभावित तारीख दी गई है. उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इसी तारीख तक एग्जाम फीस जमा करने की भी संभावना है. भर्ती परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है. परीक्षा की तारीख से करीब 10 दिन पहले उम्मीदवारों के लिए Exam City Details जारी की जाएगी, जबकि Admit Card परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि, ये तारीखें फिलहाल Tentative हैं. उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी डिटेल नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Weekly Top Jobs: इस हफ्ते इतनी सरकारी नौकरी, रेलवे से हाईकोर्ट तक कई भर्तियां

RRB NTPC Graduate Level Vacancy and Eligibility 2026: कितने पदों पर वैकेंसी और क्या है एलिजिबिलिटी?

इस भर्ती अभियान के जरिए RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल के कुल 3,477 पदों को भरा जाएगा. इनमें Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor और स्टेशन मास्टर (SM) जैसे पद शामिल हैं. वहीं एलिजिबिलिटी की बात करें, तो इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता हासिल करना जरूरी है. इस बारे में और अधिक जानकारी आप विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद स्पष्ट देख सकेंगे.

RRB NTPC Recruitment 2026 Age Limit: उम्मीदवार की उम्र कितनी होनी चाहिए?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड के नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: MP Police में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन, जानें पूरी डिटेल

RRB NTPC Application Fee: कितनी है आवेदन फीस?

उम्मीदवार की कैटेगरीएग्जाम फीसStage-I परीक्षा के बाद रिफंड
General, OBC या EWS500 रुपए400 रुपए
SC, ST या EBC250 रुपए250 रुपए
सभी कैटेगरी की महिला उम्मीदवार250 रुपए250 रुपए

RRB NTPC Selection Process: कैसे होगा सिलेक्शन?

RRB NTPC Graduate Level पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन कई चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) आयोजित होगा. इसमें सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा. पद की आवश्यकता के अनुसार उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट या एप्टीट्यूड टेस्ट से भी गुजरना पड़ सकता है. इसके बाद सिलेक्टेड उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन की प्रक्रिया होगी.

ये भी पढ़ें: यूपी के इंटर कॉलेजों में टीचर के पदों पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रगति सिन्हा

मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >