1 लाख से अधिक Salary के लिए यहां निकली शानदार भर्ती, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन

RBI Job Vacancy 2025: BI ने ग्रेड बी के पदों पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 है. पोस्ट डिटेल्स, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया आदि डिटेल के लिए खबर को पूरा पढ़ें.

RBI Job Vacancy 2025: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जबरदस्त भर्ती निकाली है. RBI ने ग्रेड बी के पदों पर कुछ समय पहले भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास काफी कम समय बचा है. ऐसे में फटाफट अप्लाई करें. लेकिन आवेदन करने से पहले सभी डिटेल्स देख लें. 

RBI Job Vacancy Last Date: कब तक कर सकते हैं आवेदन? 

RBI की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 निर्धारित किया गया है. आवेदन करने के लिए rbi.org.in पर जाएं. आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख लें. 

RBI Job Vacancy Post Details: पोस्ट डिटेल्स 

इस भर्ती के तहत 120 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति की जाएगी. 

  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – सामान्य के अधिकारियों के लिए 83
  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – डीईपीआर के अधिकारियों के लिए 17
  • ग्रेड ‘बी’ (डीआर) – डीएसआईएम के अधिकारियों के लिए 20 

RBI Job Vacancy Age Limit: आयु सीमा 

  • न्यूनतम आयु – 21 
  • अधिकतम आयु – 30 

(आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी) 

आवेदन करने से पहले जान लें कि आयु की गणना 1 सितंबर 2025 से की जाएगी. 

RBI Job Vacancy Application Fees: आवेदन शुल्क 

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 + 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ आवेदन फीस का भुगतान करना होगा. वहीं जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 850 + 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ भुगतान करना होगा. 

RBI Job Vacancy Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया? 

उम्मीदवारों का चयन चरण I और चरण II में ऑनलाइन/लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा. 

RBI Job Vacancy Salary: सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड ‘B’ अधिकारियों के लिए लागू वेतनमान 78,450 रुपये हर महीने से प्रारंभिक मूल वेतन मिलेगा। यह वेतनमान 78,450-4050(9)-114900-EB-4050(2)-123000-4650(4)-141600 (16 वर्ष) के अनुसार होगा. इसके अलावा स्पेशल अलाउंस, डीए आदि की सुविधाएं मिलेंगी. प्रारंभिक मासिक सकल वेतन (HRA को छोड़कर) लगभग 1,50,374 रुपये है. यदि बैंक द्वारा आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता है, तो मूल वेतन का 15% HRA के रूप में दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- सिर्फ 12वीं के Marks के आधार पर मिलेगा एडमिशन, जानें प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >