Railway Apprentice 2026: रेलवे में करियर का सपना देख रहे युवाओं के लिए वेस्टर्न रेलवे (WR) ने अप्रेंटिस पोस्ट पर भर्ती का शानदार अवसर निकाला है. इस भर्ती के माध्यम से आईटीआई पास कैंडिडेट्स को रेलवे के विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप का मौका दिया जाएगा. हर साल बड़ी संख्या में युवा इस भर्ती का इंतजार करते हैं, क्योंकि इसमें कोई रिटन एग्जाम नहीं होता और सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट (10वीं और ITI मार्क्स) के आधार पर किया जाता है.
यही कारण है कि यह रिक्रूट्मेंट उन स्टूडेंट्स के लिए खास है जो कम समय में गवर्नमेंट सेक्टर में एक्सपिरियंस पाना चाहते हैं. इस भर्ती के जरिए कुल 5349 पदों की वैकेंसी आई है. Railway Apprentice 2026 के अप्लाई कल से यानि 21 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएगी. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 मार्च 2026 तक है. फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है. कैंडिडेट्स RRC के ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Railway Apprentice 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
- आवेदन शुरू होने के बाद सबसे पहले RRC के ऑफिशियल वेबसाइट rrc-wr.com पर जाएं.
- होमपेज पर Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद कैंडिडेट्स अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
एलीजबिलिटी और आयु सीमा
Railway Apprentice 2026 के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए. साथ ही रिलेटेड ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट (NCVT/ SCVT) होना अनिवार्य है. इस भर्ती के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 15 से 24 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.
Railway Apprentice 2026 Details Check Here
सैलरी डिटेल्स
RRC WR अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2026 के माध्यम से सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को लेवल-1 के तहत सैलरी मिलेगी. लेवल-1 की सैलरी 18000 से 56900 रुपये मिलेगी.
यह भी पढ़ें: RBI में असिस्टेंट बनने का मौका! मिलेगी 58514 सैलरी, जानें कैसे करें अप्लाई
