PM Rojgar Yojana: PM मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान, युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की योजना शुरू

PM Rojgar Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 1 लाख करोड़ रुपये की प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू करने की घोषणा की. इसके तहत 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे. योजना आज से लागू होगी.

PM Rojgar Yojana: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के लिए ऐतिहासिक घोषणा की. उन्होंने प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की शुरुआत की, जिसके तहत 1 लाख करोड़ रुपये का विशेष फंड बनाया जाएगा.

प्रधानमंत्री ने बताया कि इस योजना के जरिए देशभर में 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह पहल रोजगार सृजन, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर केंद्रित होगी. सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना से युवाओं को न केवल नौकरी बल्कि स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध हों.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कदम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अहम साबित होगा और युवाओं को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का मौका देगा. यह योजना आज से पूरे देश में लागू हो जाएगी.

पहली नौकरी पर 15 हजार रुपये का प्रोत्साहन

प्रधान मंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत सरकार ने युवाओं को निजी क्षेत्र में पहली नौकरी मिलने पर विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया है. योजना के मुताबिक, किसी भी कंपनी या संस्था में पहली बार नियुक्ति पाने वाले लड़के और लड़कियों को सरकार की ओर से 15 हजार रुपये की एकमुश्त राशि दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य युवाओं को औपचारिक रोजगार की ओर प्रोत्साहित करना और उनकी शुरुआती आर्थिक जरूरतों में सहायता प्रदान करना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >