NEET में नहीं मिली MBBS सीट, इस भर्ती के लिए करें अप्लाई, मिलेगी 1.42 लाख रुपये की सैलरी

Nursing Officer Recruitment: नर्स बनकर लाखों कमाया जा सकता है. UKMSSB ने नर्सिंग ऑफिसर के कई पदों पर भर्ती निकाली है. चुने गए कैंडिडेट्स को 1 लाख से ज्यादा सैलरी मिलेगी.

Nursing Officer Recruitment: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले ज्यादातर छात्रों का लक्ष्य MBBS डॉक्टर बनना होता है. हालांकि, हर छात्र को मेडिकल कॉलेज में सीट नहीं मिल पाती. ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हेल्थकेयर सेक्टर में Nursing Officer जैसे कई शानदार करियर ऑप्शन मौजूद हैं. हाल ही में उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने Nursing Officer के 196 पदों पर भर्ती निकाली है.

यह भर्ती राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत की जाएगी. इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को सरकारी नौकरी के साथ सैलरी और अन्य तरह के भत्ते मिलेंगी.

2 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई

3 जून को इस वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. वहीं 12 जून 2026 से आवेदन किए जा रहे हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 जुलाई 2026 शाम 5:00 बजे है. एप्लिकेशन में सुधार के लिए विंडो 4 जुलाई से 7 जुलाई शाम 5: 00 बजे तक खुली रहेगी.

कितने पदों पर होगी भर्ती?

UKMSSB द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 196 Nursing Officer पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिए पद शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए-
  • BSc Nursing
  • Post Basic B.Sc Nursing
  • GNM (General Nursing and Midwifery)

इसके साथ ही अभ्यर्थी का संबंधित नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है.

नर्स भर्ती से जुड़ी जानकारी

इवेंटतारीख
आवेदन प्रक्रिया शुरू12 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि2 जुलाई 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
कुल पद196
पद का नामNursing Officer
वेतनमान₹44,900 – ₹1,42,400 (पे लेवल-7)

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-7 के तहत वेतन मिलेगा. सैलरी 44,900 से 1,42,400 लाख रुपये महीने की सैलरी मिल सकती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता, एचआरए और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी.

Nursing Officer क्या करता है?

Nursing Officer अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों की देखभाल, डॉक्टरों की सहायता, मेडिसिन का मैनेजमेंट, मेडिकल रिकॉर्ड बनाए रखने और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. सरकारी अस्पतालों में यह पद सम्मानजनक और स्थायी करियर विकल्प माना जाता है.

मेडिकल फील्ड में MBBS के अलावा भी हैं अवसर

हेल्थकेयर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और नर्सिंग प्रोफेशन की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में जो छात्र डॉक्टर नहीं बन पाते, उनके लिए Nursing Officer का पद मेडिकल क्षेत्र से जुड़े रहने और अच्छी सैलरी के साथ स्थिर करियर बनाने का बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

यह भी पढ़ें- NEET के बिना भी डॉक्टर जितनी होगी कमाई, 12वीं के बाद 5 बेस्ट हाई सैलरी कोर्सेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >