NICL Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने असिस्टेंट क्लास 3 कैडर पोस्ट के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. यह नोटिफिकेशन NICL की ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जारी किया गया है. SC, ST, OBC, EWS, UR, PwBD, EXS, DXS और DISEXS सभी केटेगरी के लिए रिजर्वेशन है. आइए इसके बारे में और डीटेल में जानते है.
NICL Important Dates: जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस पोस्ट के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 7 अगस्त 2026 तय की गई है. बता दें कि इस पोस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 जूलाई 2026 को शुरू हुई थी. कैंडिडेट्स 7 अगस्त 2026 तक एप्लीकेशन फीस पेमेंट कर सकते हैं.
Vacancy age Limit Details: कितने पदों के लिए वैकेंसी?
नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 500 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इसमें अप्लाई करने ने लिए कैंडिडेट की मिनिमम एज 21 वर्ष और मैक्सिमम एज लिमिट 30 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि कुछ कैटेगरी में आयु सीमा पर छूट दी गई है.
NICL Exam Date: कब होगी परीक्षा?
नोटिफिकेशन के मुताबिक फेज-1 की परीक्षा 27 अगस्त 2026 और फेज-2 की परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 तय किया गया है. परीक्षा के एडमिट कार्ड को लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.
NICL Exam Eligibility: परीक्षा के लिए कौन कर सकेंगे अप्लाई?
अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। NICL रिक्रूटमेंट के तहत कैंडिडेट का सिलेक्शन एक प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा. सिलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन टेस्ट शामिल होंगे। इसके बाद, मेन परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट को रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
जो कैंडिडेट तय योग्यता पूरी करते हैं, उन्हें इन NICL जॉब्स के लिए अप्लाई करना चाहिए. चुने गए कैंडिडेट को अलग-अलग जगहों पर पोस्ट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बीमा सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव, तीन कंपनियों का विलय कर सकती है सरकार
Application Fee: कितनी होगी एप्लिकेशन फीस?
इसमें अप्लाई करने के लिए SC, ST, PwBD और EXS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं है। असके अलावा अन्य कैटेगरी के कैडिडेट्स के लिए 850 रुपये एप्लिकेशन फीस तल किया गया है।
Probation Period: क्या है प्रोबेशन पीरियड की क्राइटेरिया?
नए ऑपइंटेड इम्प्लाइज को कम से कम 6 महीने के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। प्रोबेशन पीरियड खत्म होने से पहले उन इम्प्लाइज के काम का इवैल्यूएशन किया जाएगा और जिन इम्प्लाइज का काम कंपनी की उम्मीदों के मुताबिक नहीं होगा, उनका प्रोबेशन पीरियड बढ़ाया जा सकता है।
NICL OFFICIAL NOTIFICATION CHECK HERE
Salary Structure: क्या होगी सैलरी?
इस पोस्ट पर चयन होने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम 36,290 और अधिकतम 1,00,865 रुपये का पेय स्केल मिल सकता है। हालांकि इसमें कुछ अंतर होनी की संभावना है।
How To Apply: कैसे करें अप्लाई?
- ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाएं।
- यहां Recruitment पेज पर जाएं।
- Recruitment of 500 Assistants (Class-III) पर क्लिक करें।
- योग्य उम्मीदवार Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- फॅार्म फिल करें और एग्जाम फीस का भुगतान करें।
Note: इसके बारे में अधिक जानकारी कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: पॉलिसी लेने से पहले चेक करें लिस्ट, इन इंश्योरेंस कंपनियों पर सबसे ज्यादा शिकायतें
