सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 47000 से ज्यादा

NCL Recruitment 2026: NCL ने 270 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली है. अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो ये आपके लिए सेफ और सिक्योर जॉब है. इस वैकेंसी के तहत सैलरी 47330 रुपये है.

NCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए NCL रिक्रूटमेंट 2026 एक सुनहरा मौका लेकर आया है. नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) देश की जानी-मानी पब्लिक सेक्टर की कंपनी है, जो कोल इंडिया लिमिटेड के अंतर्गत काम करती है. यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए खास है, जो स्टेबल जॉब, अच्छी सैलरी और सेफ फ्यूचर चाहते हैं. इस रिक्रूटमेंट के माध्यम से असिस्टेंट फॉरमेन (ट्रेनी) के पोस्ट में कुल 270 पदों की वैकेंसी आई है. कैंडिडेट्स एनसीएल के ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की डेट 11 फरवरी 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने कि लास्ट डेट 5 मार्च 2026 तक है.

NCL Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई

  • अप्लाई शुरू होने के बाद सबसे पहले NCL के ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Career या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब NCL Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आप अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • फिर फीस का भुगतान करें.
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.

एलीजबिलिटी और सिलेक्शन प्रोसेस

असिस्टेंट फॉरमेन (ट्रेनी) के पोस्ट के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने चाहिए. साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए. NCL रिक्रूटमेंट 2026 के लिए एग्जाम CBT मोड पर होता है. एग्जाम में पास कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है. लास्ट राउंड में फिर मेडिकल फिटनेस चेक की जाती है.

NCL Recruitment 2026 Notification Check Here

सैलरी और आयु सीमा

असिस्टेंट फॉरमेन (ट्रेनी) ग्रेड-C के पोस्ट में सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स की बेसिक सैलरी 47330 रुपये प्रतिमाह होगी. इस भर्ती के माध्यम से कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 30 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में सरकारी टीचर बनने का मौका, जल्द करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >