NALCO में सरकारी नौकरी पाने का मौका, जल्द करें अप्लाई

NALCO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए NALCO में 268 पदों पर बंपर भर्ती निकली है. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 जून 2026 तक है. जानें क्या है योग्यता और सैलरी स्ट्रक्चर.

NALCO Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) में करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका आया है. भारत सरकार के नवरत्न पीएसयू NALCO ने नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन करने की लास्ट डेट 10 जून 2026 तक ही है. यह भर्तियां मुख्य रूप से नालको के दामनजोड़ी (ओडिशा) स्थित माइंस और रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के लिए निकाली गई हैं.  

पदों का विवरण 

पद का नाम कुल पद 
Supt JOT ऑपरेटर55
Supt JOT फिटर12
Supt JOT इलेक्ट्रिकल35
Supt JOT लैबोरेट्री (Laboratory)06
Supt JOT इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक10
ऑपरेटर HEMM ग्रेड-III06
माइनिंग मेट ग्रेड-III (Mining Mate)21
जूनियर फोरमैन – माइंस (Jr. Foreman)08
जूनियर फोरमैन – इलेक्ट्रिकल (Jr. Foreman)03
ऑपरेटर ग्रेड-III54
टेक्नीशियन फिटर ग्रेड-III13
टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल ग्रेड-III35
टेक्नीशियन इंस्ट्रूमेंटेशन / इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक ग्रेड-III10
कुल पद 268

NALCO Recruitment 2026 Notification Check Here

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? 

  • सबसे पहले नालको की ऑफिशियल वेबसाइट nalcoindia.com पर जाएं. 
  • करियर सेक्शन में जाकर Recruitment of Non-Executive Personnel लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर नया रजिस्ट्रेशन करें. 
  • फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी डिटेल्स को सही से भरें. 
  • फिर अपनी फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करें. 
  • लास्ट में ऑनलाइन फीस पेमेंट करें. 
  • अब फॉर्म को फाइनल सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

NALCO Recruitment 2026: सैलरी स्ट्रक्चर 

NALCO एक नवरत्न सरकारी कंपनी है, इसलिए यहां सैलरी और अन्य भत्ते काफी शानदार मिलते हैं. सिलेक्ट कैंडिडेट्स को दो अलग-अलग ग्रेड के तहत सैलरी दी जाएगी. T0 ग्रेड (इंडक्शन लेवल पद) के पदों के लिए पे-स्केल 29,500 से 70,000 रुपये तक रहेगा. 

वहीं S0 ग्रेड (जूनियर फोरमैन पद) के लिए पे-स्केल 36,650 से 1,15,000 रुपये तक निर्धारित है.इसके अलावा बेसिक सैलरी के साथ (DA, HRA और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलती हैं. 

कौन कर सकता है अप्लाई?

  • ऑपरेटर और तकनीशियन: उम्मीदवार का 10वीं पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड (जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मोटर व्हीकल) में ITI और अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. कुछ पदों के लिए भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस भी मांगा गया है. 
  • माइनिंग मेट: 10वीं पास होने के साथ DGMS द्वारा जारी वैलिड  माइनिंग मेट सर्टिफिकेट. 
  • जूनियर फोरमैन: रिलेटेड इंजीनियरिंग ब्रांच (माइनिंग/इलेक्ट्रिकल) में फुल-टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है. 
  • इस भर्ती (NALCO Recruitment 2026) के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 27 साल से 40 साल तक होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: SBI में 7150 पदों पर भर्ती, अप्लाई करने का एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >