MPESB Patwari Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत पटवारी समेत कई पदों पर कुल 2106 वैकेंसी निकाली गई हैं. ग्रेजुएट उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 से 18 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 60000 रुपये से अधिक तक का मासिक वेतन मिल सकता है. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बेहतरीन अवसर माना जा रहा है.
MPESB Patwari Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं.
- MPESB Group 2 Sub Group 4 Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- नया रजिस्ट्रेशन करें या लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
- एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
MPESB Group 2 Patwari Recruitment 2026 Notification check Here
एप्लीकेशन फीस
सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 560 रुपये रखा गया है, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 310 रुपये एप्लीकेशन फीस देना होगा. इसके अलावा सभी उम्मीदवारों से 60 रुपये पोर्टल एप्लीकेशन फीस भी लिया जाएगा. एप्लीकेशन फीस का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है.
इन शहरों में होगी परीक्षा
भर्ती परीक्षा मध्य प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी. इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन शामिल हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन की अंतिम तारीख का इंतजार न करें. समय रहते आवेदन पूरा करें और परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें.
ये भी पढ़ें: PNB में Local Bank Officer के 545 पदों पर भर्ती, आखिरी तारीख से पहले कर लें आवेदन
