MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस मुख्यालय के अंदर सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी की है. अगर आप भी इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो इससे जुड़े हर अपडेट को जान लें.
अभी सिर्फ शॉर्ट नोटिस जारी की गई है. जल्द ही डिटेल जानकारी जारी की जाएगी, जिसमें एलिजिबिलिटी, आयु सीमा और अन्य जानकारी दी होगी. इस नोटिस को देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. भर्ती प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होने वाली है, ऐसे में इससे पहले ही डिटेल नोटिस जारी की जाएगी.
24 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
MPESB की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी. अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 अक्टूबर 2026 है. अभ्यर्थी 13 अक्टूबर 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे. पहले चरण की लिखित परीक्षा नवंबर में 3 तारीख से शुरू होगी.
आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं SC,ST और अन्य रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये तय की गई है. विभागीय परीक्षा के लिए अनारक्षित अभ्यर्थियों का शुल्क 200 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये है.
परीक्षा में शामिल होने से पहले इन नियमों का रखें ध्यान
- आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन करा लें
अभ्यर्थियों के लिए आधार कार्ड का रजिस्ट्रेशन जरूरी है. परीक्षा में आधार आधारित मल्टीपल बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जाएगा.
- मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना जरूरी
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी को मूल फोटोयुक्त आईडी कार्ड लाना होगा. इसके लिए मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक डॉक्यूमेंट लाया जा सकता है.
UIDAI से सत्यापित होने के बाद ही ई-आधार मान्य होगा. मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र नहीं होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
- आधार से जुड़ी जानकारी भी साथ रखें
मूल पहचान पत्र के अलावा अभ्यर्थी को आधार कार्ड, ई-आधार कार्ड, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, आधार नंबर या आधार VID की जानकारी भी साथ लानी होगी.
- बायोमैट्रिक सत्यापन अनिवार्य
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय और परीक्षा के दौरान आधार आधारित मल्टीपल बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा.
- रिपोर्टिंग समय के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश
अभ्यर्थियों को निर्धारित रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. रिपोर्टिंग समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.
- मोबाइल और कैलकुलेटर समेत ये चीजें प्रतिबंधित
परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल्स, सनग्लास और नकल पर्ची समेत इलेक्ट्रॉनिक या प्रतिबंधित सामग्री का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है.
- आवेदन क्रमांक संभालकर रखें
अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र का रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे. इसलिए इसे संभालकर रखें.
- परीक्षा केंद्र पर पेन और प्रवेश पत्र लाएं
अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर बॉल प्वाइंट पेन साथ लाना होगा. इसके अलावा मंडल की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड भी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना अनिवार्य है.
- परीक्षा शुरू होने के बाद बाहर जाने की अनुमति नहीं
परीक्षा शुरू होने के बाद परीक्षा समाप्त होने तक अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: UPSC इंजीनियरिंग सर्विस के लिए आवेदन शुरू, पिछले साल से डबल हो गई वैकेंसी
