MP Police Constable Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए आवेदन का इंतजार खत्म हो गया है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यानी MPESB ने पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं.
इस भर्ती के तहत कुल 7500 कांस्टेबल पद भरे जाएंगे. आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 22 सितंबर से शुरू हुई है. योग्य उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन के बाद करेक्शन के लिए 11 अक्टूबर तक मौका मिलेगा. लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी.
10वीं पास कर सकते हैं आवेदन
MP Police Constable Recruitment 2026 में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है.
एसटी वर्ग के उम्मीदवार 8वीं पास होने पर भी आवेदन कर सकते हैं.
उम्र की बात करें तो 6 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 33 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी.
जरूरी तारीखें एक नजर में
| कार्यक्रम | तारीख |
| आवेदन शुरू | 22 सितंबर 2026 |
| आवेदन की लास्ट डेट | 6 अक्टूबर 2026 |
| करेक्शन की लास्ट डेट | 11 अक्टूबर 2026 |
| लिखित परीक्षा | 19 नवंबर 2026 से |
कितनी है आवेदन फीस?
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये है. एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 250 रुपये रखी गई है.
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखनी चाहिए, क्योंकि अलग-अलग श्रेणी और भर्ती व्यवस्था के अनुसार फीस से जुड़े प्रावधान लागू हो सकते हैं.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखा जा सकता है.
MP Police Constable Recruitment 2026 Official Notification
ऐसे करें MP Police Constable का ऑनलाइन फॉर्म
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद पुलिस कांस्टेबल जीडी भर्ती 2026 के Online Form लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन करें.
- आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरें.
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और उपलब्ध पद/कैडर से जुड़ी जानकारी को ध्यान से भरें.
- अब ऑनलाइन आवेदन फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करने से पहले पूरी जानकारी दोबारा चेक कर लें.
- सब कुछ सही होने पर फाइनल सबमिशन करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट या पीडीएफ सेव करके रख लें.
चार चरणों में होगा सेलेक्शन
उम्मीदवारों का सेलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के जरिए किया जाएगा. लिखित परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी.
ये भी पढ़ें: IBPS RRB ग्रामीण बैंक क्लर्क और पीओ भर्ती की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक भरें फॉर्म
