JSSC 2024 ने इन पदों के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, 10वीं पास करें आवेदन

JSSC Police Constable Recruitment 2023, Jharkhand Constable Recruitment Notification 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (JCCE) - 2023 के माध्यम से झारखंड पुलिस विभाग में 4,919 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

JSSC Police Constable Recruitment 2024, Jharkhand Constable Recruitment Notification 2024: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड पुलिस विभाग में 4919 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए नवीनतम अधिसूचना जारी की है. चयन झारखंड कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा (JCCE) के माध्यम से किया जाएगा. उम्मीदवार 15 जनवरी से 14 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

झारखंड सरकार राज्य पुलिस में चार हजार से अधिक कांस्टेबलों की भर्ती करने की योजना बना रही है. 10वीं कक्षा उत्तीर्ण सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी jssc.nic.in पर आवेदन करने के पात्र हैं. पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्हें शैक्षिक प्रमाणपत्र अपलोड करना आवश्यक है.

नियमित रिक्ति के पद : 3799 पद

रांची- 76, खूंटी- 86, सिमडेगा- 103, गुमला- 12, हजारीबाग- 212, कोडरमा- 42, चतरा- 50, गिरिडीह- 452, रामगढ़- 200, बोकारो- 136, धनबाद- 337, पलामू- 44, लातेहार- 112, दुमका- 164, जामताड़ा- 52, देवघर- 343, गोड्डा- 46, साहिबगंज- 131, पश्चिमी सिंहभूम- 322, सरायकेला खरसावां- 305, झारखंड पुलिस ट्रेनिंग सेंटर- 10, रेल धनबाद- 244, जंगल वार फेयर स्कूल- 14, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर- 52, रेल जमशेदपुर- 254.

बैकलॉग रिक्ति के पद : 1120 पद

खूंटी- 27, गुमला- 51, लोहरदगा- 123, हजारीबाग- 146, कोडरमा- 17, चतरा- 127, पलामू- 148, लातेहार- 50, गढ़वा- चार, पाकुड़- 49, पूर्वी सिंहभूम- 288, झारखंड पुलिस एकेडमी- 06, रेल धनबाद- 43, जंगलवार फेयर स्कूल- 20, कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर- 20, रेल जमशेदपुर- 01.

Jharkhand Constable Recruitment Notification 2024: जानें उम्र सीमा

झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023-24 के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा की गणना के लिए महत्वपूर्ण तारीख 1.8.2023 है और अधिकतम आयु सीमा की गणना के लिए महत्वपूर्ण तारीख 1.8.2019 है. हालांकि, आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

Jharkhand Constable Recruitment Notification 2024: अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता

उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना चाहिए.

Jharkhand Constable Recruitment Notification 2024: सैलरी

इन पदों के लिए ग्रेड-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी.

Jharkhand Constable Recruitment Notification 2024: चयन प्रक्रिया में शामिल स्टेप्स

– स्टेज-1: शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT)

– स्टेज-2: मेडिकल जांच

– स्टेज-3: लिखित परीक्षा

Jharkhand Constable Recruitment Notification 2024: जानें कैसे करना होगा आवेदन

स्टेप-1: नीचे दी गई झारखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023-24 नोटिफिकेशन पीडीएफ से अपनी योग्यता जांचें.

स्टेप-2: इसके बाद उम्मीदवार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.gov.in पर जाएं.

स्टेप-3: अब आप होम पेज पर दिए गए “ऑनलाइन आवेदन करें” के लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप-4: इसके बाद आर ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म भरें.

स्टेप-5: फॉर्म भरने के बाद आप आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.

स्टेप-6: अंत में आप आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

स्टेप-7: आप भविष्य के लिए एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका एक प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >