Indian Post Office Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस वैकेंसी के जरिए देशभर में ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) जैसे पदों के लिए कुल 28,740 रिक्तियों को भरा जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.
Indian Post Office Vacancy: 31 से कर सकते हैं अप्लाई
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगी और केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे. इंडिया पोस्ट GDS (ग्रामीण डाक सेवक) भर्ती परीक्षा/प्रक्रिया का आयोजन पूरे भारत में ग्रामीण और ब्रांच पोस्ट ऑफिसों के लिए स्टाफ की नियुक्ति के लिए किया जाता है.
Indian Post Office Recruitment 2026: 16 तक फॉर्म करेक्शन कर सकते हैं
इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे तक) तय की गई है. आवेदन में सुधार (कररेक्शन) की विंडो 18 और 19 फरवरी 2026 को खुलेगी. इस दौरान अभ्यर्थी निर्धारित करेक्शन फीस देकर अपने फॉर्म में कुछ जानकारियां संशोधित कर सकते हैं.
Indian Post Office Vacancy Eligibility: क्या है एलिजिबिलिटी?
इस पद के लिए 10वीं पास होना जरूरी है और उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. चयन पूरी तरह 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. आपके पास सुनहरा मौका है.
Indian Post Office Job Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें तो ABPM और GDS पदों के लिए वेतनमान 10,000 रुपये से 24,470 रुपये प्रति महीने तक है, जबकि BPM पदों के लिए 12,000 रुपये से 29,380 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी.
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 28 फरवरी को जारी की जाएगी. इस लिस्ट में डिवीजन का नाम, ऑफिस, पोस्ट का नाम, कैटेगरी, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त अंकों का प्रतिशत और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का स्थान शामिल होगा.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में Sarkari Naukri का बड़ा मौका, 10वीं पास से लेकर इंजीनियर तक, करें अप्लाई
