IBPS Clerk Recruitment 2025: क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, 10000 से ज्यादा वैकेंसी

IBPS Clerk Recruitment 2025: सरकारी बैंक में क्लर्क भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा.

IBPS Clerk Recruitment 2025: ग्रेजुएशन के बाद अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और क्लर्क पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है. इसे 21 अगस्त 2025 से बढ़ाकर 28 अगस्त कर दिया गया है.

IBPS Clerk Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्तियां?

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 10277 क्लर्क पदों पर भर्तियां की जाएंगी. उम्मीदवारों का चयन देशभर के विभिन्न सरकारी बैंकों में किया जाएगा. इनमें यूको बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं.

IBPS Clerk भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
  • होम पेज पर IBPS Clerk Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड जनरेट करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • अंतिम रूप से आवेदन करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें.

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी होना चाहिए. उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: SSC भर्ती परीक्षा नोटिस अब 21 दिन में, Exams से पहले ऐसे करें तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >